इस समय सैथ रॉलिंस हील बने हुए है। और फैंस उन्हें बू कर रहे हैं। अच्छा रिस्पांस फैंस द्वारा रॉलिंस मिल रहा है। पिछला साल सैथ ऱॉलिंस के नाम रहा था। लैसनर को उन्होंने हराया था। पिछले साल की अंत में उन्होंने हील टर्न ले लिया था। पिछले साल रेसलमेनिया और रॉयल रंबल में रॉलिंस ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी इस समय रॉ टैग टीम चैंपियन हैं। इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में लैसनर के खिलाफ लड़ने के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ था। रॉलिंस यहां पर हा गए थे। सुपर शोडाउन में रिकोशे का सामना लैसनर के साथ होगा। 27 फरवरी को सुपर शोडाउन का आयोजन होगा। सैथ रॉलिंस का प्रतिद्वंदी इस शो के लिए अभी तक सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग SmackDown में करेंगे वापसी, अपने प्रतिद्वंदी का करेंगे ऐलान?
आइए जानते हैं पांच सुपरस्टार्स के बारे में जो सुपर शोडाउन में सैथ ऱॉलिंस का सामना कर सकते हैं।
# बॉबी लैश्ले
नंबर वन कंटेंडर के लिए जो मैच हुआ था उसमें बॉबी लैश्ले भी शामिल थे। सैथ रॉलिंस और रिकोशे के साथ उनका मैच था। कई फैंस चाहते थे कि लैश्ले ये मैच जीतकर लैसनर का सामना करें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फैंस लैश्ले और लैसनर के बीच ड्रीम मैच देखना चाहते हैं। लैश्ले का मुकाबला सुपर शोडाउन में सैथ रॉलिंस के साथ हो सकता है। इससे दोनों सुपरस्टार्स को फायदा होगा। और ये काफी अच्छा मैच होगा। अगर लैश्ले का मुकाबला रॉलिंस के साथ होता है तो लैश्ले फिर से फेस टर्न ले सकते हैं। जो की फायदेमंद होगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं