रैसलमेनिया से पहले आखिरी रॉ में सैथ रॉलिंस, ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने में कामयाब हुए। रॉ में पॉल हेमन, ब्रॉक लैसनर के साथ आकर प्रोमो कर रहे थे। सैथ रॉलिंस ने आकर पहले उनकी बातों को काटा और बाद में लैसनर की पिटाई की।सैथ रॉलिंस के आने के थोड़ी देर बाद ब्रॉक लैसनर ने जाते हुए उन्हें कंधा मारा। सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को पकड़कर लो ब्लो दे मारा। फिर सैथ ने द बीस्ट को मुक्के मारना शुरु कर दिए हालांकि लैसनर ने वापसी करते हुए 'किंगस्लेयर' को सुप्लेक्स मारा। ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस को F5 देने की कोशिश की, लेकिन सैथ ने खुद को बचाते हुए बीस्ट को एक और लो ब्लो दे दिया। दो लो ब्लो लगने के बाद बीस्ट रिंग में पड़े दर्द से करहा रहे थे।WWE रॉ के बाद सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर पर किए गए अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। सैथ रॉलिंस ने रैसलिंग का हवाला देते हुए ट्विटर पर लिखा, "ये बिजनेस मेरे लिए सबकुछ है। मैं इसका बचाव करने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।"This is everything to me. I’ll do whatever it takes to protect it. https://t.co/1RdzEygoIx— Seth Rollins (@WWERollins) April 2, 2019दरअसल सैथ रॉलिंस के ऐसा कहने के पीछे वजह ये हो सकती है कि लैसनर रॉ में कभी-कभार ही नजर आते हैं और वो ज्यादा पैसे लेकर भी अपने घर पर आराम करते हैं।इससे पहले रॉ के पहले ही सैगमेंट में ब्रॉक लैसनर और उनके एडवोकेट पॉल हेमन रिंग में आए। हेमन का कहना था कि लैसनर ने कई बड़े-बड़े रैसलर्स को हराया है और उसमें अब सैथ रॉलिंस का नाम भी शामिल होने जा रहा है। उसके बाद सैथ रॉलिंस ने आकर कहा कि भले ही लैसनर को हराना मुश्किल हो, पर ये नामुमकिन नहीं है।रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।