WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में Seth Rollins ने लगाई 'सेंचुरी', अपने करियर में इतिहास रचकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया कमाल
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया कमाल

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। अब उन्होंने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल उन्होंने चैंपियन के रूप में सेंचुरी मार दी है। आपको बता दें रॉलिंस ने चैंपियन के रूप में 100 दिन पूरे कर लिए।

Ad

रॉलिंस का करियर अभी तक बहुत ही शानदार रहा। पिछले कुछ साल उन्होंने बिना टाइटल के भी अच्छा काम किया। फैंस ने हमेशा उन्हें चीयर किया। WWE ने इस साल की शुरूआत में Raw के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था।

इसके लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट के फाइनल में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स पहुंचे थे। दोनों के बीच फाइनल मुकाबला WWE Night of Champions में हुआ था। फैंस को ये बात पहले से पता थी कि रॉलिंस ही जीत हासिल करेंगे और अंत में कुछ ऐसा ही हुआ। रॉलिंस ने शानदार जीत हासिल की और वो पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए।

Ad

रॉलिंस का टाइटल रन इसके बाद शानदार रहा। उन्होंने कुछ बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ इसे डिफेंड किया। डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही। एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में उन्होंने काम किया। लाइव इवेंट्स में भी उन्होंने अपने टाइटल को लगातार डिफेंड किया।

हाल ही में WWE Payback 2023 में रॉलिंस ने अपने टाइटल को शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। अंत में रॉलिंस ने नाकामुरा को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया।

WWE सुपरस्टार Seth Rollins ने कही थी बड़ी बात

सैथ रॉलिंस WrestleMania 40 को हेडलाइन करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने WWE के After The Bell पॉडकास्ट पर इस चीज को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था,

"मैं हमेशा WrestleMania की ओर देखता हूं। यह सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस है। मैं अगले साल फिलाडेल्फिया में WrestleMania को मेन इवेंट करने के बारे में सोच रहा हूं। मैं यह चाहता हूं। मैं हमेशा उस चीज़ को देखना चाहूंगा। भले ही रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस मैच हो, या कोडी रोड्स vs सैथ रॉलिंस, ब्रॉक लैसनर vs सैथ रॉलिंस, या कोई और मैच क्यों नहीं हो। किसी को पता नहीं है।"

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications