98 दिन बाद भी WWE में Seth Rollins का जलवा बरकरार, Payback 2023 में 43 साल के रेसलर को चारों खाने किया चित

Pankaj
WWE Payback 2023 के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा
WWE Payback 2023 के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा

Seth Rollins: WWE Payback 2023 के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला। रॉलिंस ने नाकामुरा को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया।

Ad
Ad

रॉलिंस और नाकामुरा के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। हालांकि मुकाबला बहुत स्लो रहा। आप सभी को पता है कि रॉलिंस पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं। शिंस्के ने इसका फायदा उठाया और उनकी पीठ पर लगातार हमला किया। रॉलिंस ने भी उन्हें अच्छा जवाब दिया।

दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ अच्छे मूव्स लगाए और फैंस का मनोरजंन किया। दोनों ने जीत के लिए सभी हदें पार की। कई बार तो ऐसा लगा था कि रॉलिंस अपने टाइटल को हार जाएंगे। हर बार उन्होंने शिंस्के के खिलाफ फाइटबैक की।

मैच के अंत में दोनों सुपरस्टार्स काफी थक गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को खूब पंच लगाए। टॉप रोप से शिंस्के ने रॉलिंस को खतरनाक मूव देकर कवर किया लेकिन चैंपियन ने किकआउट कर लिया। शिंस्के ने रॉलिंस को किनशासा भी लगाया। अंत में सैथ ने नाकामुरा पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके इस मैच को जीत लिया। जीत के बाद उन्होंने जश्न मनाया। रिंगसाइड में नाकामुरा बहुत ही निराश नज़र आए।

Ad

रॉलिंस और नाकामुरा की राइवलरी कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुई थी। एक टैग टीम टीम मैच के बाद अचानक सैथ के ऊपर शिंस्के ने हमला कर दिया था। इसके बाद लगभग हर हफ्ते सैथ के ऊपर नाकामुरा ने हमला किया। रॉलिंस की चोट के बारे में भी उन्होंने ही खुलासा किया। यहां तक की सैथ की पत्नी बैकी लिंच और उनकी बेटी के ऊपर भी निशाना साधा।

WWE में Seth Rollins का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

वैसे इस बार सभी को लग रहा था कि नाकामुरा चैंपियन बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका था। उनका सपना अंत में रॉलिंस ने तोड़ दिया। रॉलिंस को अब बहुत जल्द चैंपियन के रूप में 100 दिन भी पूरे हो जाएंगे। WWE Night of Champions में उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना होगा कि उनका अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications