WWE न्यूज़: यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस की पहली फ्यूड की घोषणा

The Beast Slayer.

रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को सैथ रॉलिंस ने हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। इस जीत के बाद उनके अगली फ्यूड को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह बना हुआ है। इसी बीच रैसलिंग जानकार डेव मैल्टजर ने सैथ रॉलिंस की अगली फ्यूड के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी हफ़्तों में सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर से मैच लड़ते हुए नज़र आ सकते है।

Ad

गौरतलब है कि रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर ने मैच की शुरुआत में ही सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया। जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने मैच में वापसी के लिए लो ब्लो का सहारा लिया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने तीन कर्ब स्टम्प मारकर ब्रॉक लैसनर को हरा दिया था। इस मैच में जीत के बाद सैथ रॉलिंस ने अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैपियनशिप का ख़िताब जीता है। इसके अलावा वो करीब दो साल 6 महीने बाद वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।

मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट मे कहा है कि एक्सट्रीम रूल्स से पहले लाइव शो में सैथ रॉलिंस का सामना स्कॉटिश साइकोपैथ मैकइंटायर से होगा। इसके अलावा लाइव शो के लिए इन दोनों के मैच को लेकर विज्ञापन भी दिया है। ऐसे में सैथ रॉलिंस अपने टाइटल के पहले फ्यूड में मैकइंटायर का सामना करेंगे। गौरतलब है कि रैसलमेनिया 35 में ड्रू मैकइंटायर को रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने स्मैकडाउन में न्यू डे के खिलाफ फाइट की थी।

इस फ्यूड को ड्रू मैकइंटायर के पुश के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा दोनों रैसलर पहले ही साबित कर चुके है कि वो दोनों में रिंग में जादू कर सकते हैं। ऐसे में अब फैंस आगामी हफ्तें में इन दोनों की दुश्मनी को देख सकते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications