WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) में मेन इवेंट मैच के बाद सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) ने जो किया उसे देखकर सभी हैरान हो गए। WWE यूनिवर्स को सैथ रॉलिंस ने अब मैसेज दिया है। रोमन रेंस(Roman Reigns) और सिजेरो(Cesaro) का मैच जबरदस्त रहा था और रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिेफेंड की। जे उसो(Jey Uso) ने पहले सिजेरो को पीटा और इसके बाद सैथ रॉलिंस भी रिंग में आए। सैथ रॉलिंस ने बहुत ही खतरनाक अटैक सिजेरो के ऊपर इसके बाद कर दिया था। ये भी पढ़ें:-WrestleMania Backlash में WWE को मिले नए चैंपियंस, बाप-बेटे ने चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास कायम कियाWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिया संदेशWWE यूनिवर्स को सैथ रॉलिंस ने इस पीपीवी के अंत में सरप्राइज दिया। सैथ रॉलिंस ने जब एंट्री की तो लगा वो रोमन रेंस को टक्कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोमन रेंस और रॉलिंस ने एक दूसरे को पहले गुस्से में देखा और फिर रॉलिंस ने सिजेरो की धुनाई कर दी। सिजेरो के हाथ में चोट लगी थी और रॉलिंस ने उसमें चेयर फंसाकर पटक दिया। सैथ रॉलिंस ने ट्विटर पर संदेश दिया और फैंस को सपोर्ट करने के लिेए धन्यवाद कहा। ये भी पढ़ें:-WrestleMania Backlash में 2 WWE दिग्गजों को जोंबी ने 'जिंदा खाया', डरावना मैच देखकर ट्विटर पर फैंस ने मचाया बवालTHANK YOU ALL FOR EMBRACING MY VISION FOR A BETTER @WWE! #WMBacklash pic.twitter.com/8u2EQ9wnco— Seth Rollins (@WWERollins) May 17, 2021सैथ रॉलिंस और सिजेरो की फ्यूड WrestleMania 37 से कुछ महीने पहले शुरू हुई थी। WrestleMania में सिजेरो ने सैथ रॉलिंस के ऊपर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और इसके बाद रॉलिंस गुस्से में आ गए थे। ब्लू ब्रांड में रॉलिंस ने कई बार सिजेरो के ऊपर अटैक किया। रोमन रेंस के साथ जब सिजेरो की राइवलरी शुरू हुई तो सभी को लगा रॉलिंस शांत हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैथ रॉलिंस ने लगातार हमला जारी रखा और इस बार पीपीवी में तो सिजेरो का बुरा हाल कर दिया।ये भी पढ़ें:-WWE में छाई गम की लहर, जॉन सीना को मौजूदा चैंपियन ने किया ट्रोल, रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारना तय?What has @WWERollins done?!?!#WMBacklash @WWECesaro pic.twitter.com/S8VqHVUVXk— WWE (@WWE) May 17, 2021 WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।