सैथ रॉलिंस ने WWE से अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया

Enter

कोई कितना भी बड़ा WWE सुपरस्टार हो लेकिन एक ना एक दिन किसी समय उनसे रिटायरमेंट लेना ही पड़ता है। हालांकि सैथ रॉलिंस का अभी इस बारे में कोई विचार नहीं है। हाल ही में Bleacher Report को एक इंटरव्यू WWE सुपरस्टा सैथ रॉलिंस ने दिया। कई मुद्दों पर यहां सैथ रॉलिंस ने बात की। एक चीज यहां पर उन्होंने बताया कि वो रिटायरमेंट लेने के टाइम पर क्या करेंगे। इस समय सैथ रॉलिंस WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक के साथ फ्यूड में शामिल हैं। WWE समरस्लैम में उनका मैच होने वाला है।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का रिटायरमेंट प्लान

सैथ रॉलिंस ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा,

मेरे लिए अगला स्टेप ये रहेगा कि मैं यंग सुपरस्टार्स की मदद करूं और इन्हें कंपनी में ऊपर ले जाने का काम करूं। फ्यूचर में जब मैं रिटायरमेंट लूं तो ये सुपरस्टार्स आकर जिम्मेदारी संभालें। और मैं चाहता हूं कि ये यंग सुपरस्टार इस काम को आगे लेकर जाएं। ऐसे ही आगे जाकर ये सुपरस्टार्स भी किसी और की मदद करेंगे। अपने रेसलिंग स्कूल में भी मैं ये चीज करता हूं। रेसलिंग सबसे अच्छी है। मैं इसकी छत तक जाना चाहता हूं। मैं इस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। मैं अपनी पूरी जिंदगी इसे समर्पित करता हूं।मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करता हूं

सैथ रॉलिंस इस समय रॉ में परफॉर्म कर रहे हैं। वो WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। काफी कुछ हासिल यहां पर सैथ रॉलिस ने किया है। फेस और हील के तौर पर सबसे अच्छा काम कर सभी को प्रभावित हमेशा सैथ रॉलिंस ने किया। काफी सालों से वो यहीं काम यहां पर कर रहे हैं। फिलहाल डॉमिनिक को आगे ले जाने का काम वो कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से डॉमिनिक के साथ वो फ्यूड में है। और अब समरस्लैम में डॉमिनिक का डेब्यू मैच सैथ रॉलिंस के खिलाफ होने वाला है। इस मैच के लिए पूरी तैयार की गई है।

डॉमिनिक नए सुपरस्टार हैंं। इस वजह से सैथ रॉलिंस के साथ उन्हें स्टोरी में डाला गया है। सैथ रॉलिंस पुराने सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस स्टोरीलाइन को काफी मजेदार बना दिया है। अब फैंस काफी बेताब इस मैच को देखने के लिए है। रे मिस्टीरियो का भी बड़ा रोल यहां पर हो सकता है। रॉ में इस हफ्ते उन्होंने वापसी कर ली है। अब देखना होगा कि वो समरस्लैम में अपने बेटे को जीताने के लिए क्या कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनका मास्क चलते मैच में गलती से उतर गया था

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications