4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनका मास्क चलते मैच में गलती से उतर गया

रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो

जब भी मौजूदा समय में मास्क पहने WWE सुपरस्टार्स का नाम लिया जाता है तो रे मिस्टीरियो का नाम ही सबसे पहले दिमाग में आता है। मिस्टीरियो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और मौजूदा समय में भी सिंकारा और कलिस्टो जैसे सुपरस्टार्स WWE में काम कर रहे हैं।

Ad

इनमें से अधिकतर सुपरस्टार्स को फैंस ने शायद कभी बिना मास्क के ना देखा हो क्योंकि WWE में उनका कैरेक्टर ही ऐसा होता है जिसे कंपनी बाहर नहीं आने देना चाहती।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 रियल लाइफ कपल जो एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं

कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिनका WWE टीवी पर लाइव शो के दौरान मास्क गलती से उतर गया था और ऐसे मौके फैंस के लिए आज तक यादगार बने हुए हैं।

WWE फैंस ने पहली बार देखा ग्रेन मेटालिक का चेहरा

Ad

ग्रेन मेटालिक पिछले कई सालों से मास्क पहनकर रिंग में मैच लड़ते आ रहे हैं। इन दिनों वो द लूचाहाउस पार्ट टीम के मेंबर हैं और साल 2017 में वो नेविल के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे थे। एक मैच के दौरान नेविल खुद को एक हील सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित करने के लिए मेटालिक का मास्क उतारने की कोशिश कर रहे थे।

नेविल से गलती ये हो गई कि उन्होंने मास्क को ज्यादा ताकत के साथ खींच दिया था और इसी समय WWE टीवी पर पहली बार फैंस को मेटालिक का चेहरा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में ब्रॉक लैसनर ने क्रूरता की सभी हदें पार की

कलिस्टो

youtube-cover
Ad

कलिस्टो पिछले करीब 7 साल से WWE के साथ जुड़े रहे हैं और वो उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनका मास्क WWE टीवी पर कई बार उतरते देखा जा चुका है।

Ad

सबसे यादगार लम्हा तब देखने को मिला जब फास्टलेन 2016 में अल्बर्टो डेल रियो ने गलती से उनका मास्क करीब-करीब उतार ही दिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डेल रियो ने ज्यादा जोर से कलिस्टो के मास्क को खींच दिया था। इससे पहले 2015 के एक रॉ एपिसोड में भी डेल रियो से इसी तरह की गलती हुई थी।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जो इन चीजों से बच्चों की तरह डरते हैं

पूर्व WWE चैंपियन रे मिस्टीरियो

Ad

रे मिस्टीरियो का नाम WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स में गिना जाता है और उनके साथ मास्क उतरने की कई घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। मनी इन द बैंक 2011 लैडर मैच में में अल्बर्टो डेल रियो ने मिस्टीरियो का मास्क उतारा था।

दोनों सुपरस्टार्स ब्रीफकेस हासिल करने के लिए लैडर पर चढ़े हुए थे, इसी दौरान डेल रियो ने मिस्टीरियो को दूसरी लैडर पर धक्का दिया और अगले ही पल वो नीचे भी जा गिरे। मास्क उतर जाने के कारण मिस्टीरियो को मजबूरन नीचे ही लेटे रहना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल्स जो एक ही टीम का हिस्सा रहे

केन

youtube-cover
Ad

हालांकि केन अपने करियर के आखिरी कुछ सालों में बिना मास्क के लड़ते आए हैं लेकिन अपना अधिकांश करियर उन्होंने मास्क पहनकर बिताया है। 2018 में उन्होंने ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के खिलाफ फ्यूड में अंडरटेकर का साथ देने के लिए मास्क पहनकर वापसी की थी।

WWE क्राउन ज्वेल 2018 में हुए मैच के दौरान माइकल्स ने केन के सिर के साइड पर पंच लगाया जिससे द रेड मॉन्स्टर का मास्क नीचे गिर पड़ा।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications