साल 2012 में जब WWE के मेन रोस्टर में शील्ड ने डेब्यू किया था तब तीन रेसलर्स को एक साथ देखा गया। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज (जॉन मोक्सली)। शील्ड ने कम समय में बड़ा नाम कमाया और अच्छे अच्छे रेसलर्स पर अटैक किया। शील्ड एक ऐसा नाम WWE में बनकर सामने आया जिसको आज भी कोई नहीं भूल सकता है। शील्ड के सभी मेंबर को कामयाबी हाथ लगी। रोमन रेंस WWE में चैंपियन के साथ यूनिवर्सल चैंपियन बने, सैथ रॉलिंस ने खिताब को जीता जबकि लैसनर को भी हराया.डीन एम्ब्रोज को खिताब जीता लेकिन अब वो AEW का हिस्सा है।ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के दुश्मन की होगी WWE में एंट्री और क्या AEW में शामिल हो जाएंगे रोमन रेंस? हालांकि आज भी उम्मीद की जाती है कि डीन लौटकर WWE में आएंगे और शील्ड फिर बनेगी। अब सैथ रॉलिंस ने Bleacher Report के साथ इंटरव्यू किया जिसमें उन्होंने बताय कि कैसे उनका रिश्ता जॉन मोक्सली के जाने के बाद रोमन रेंस और डीन के साथ बदल गया।After #RAW went off the air,Seth Rollins & Roman Reigns gave DeanAmbrose a proper send off in the same building where they had their first match together in 2012! #TheShield #RomanReigns #SethRollins #DeanAmbrose #WWE pic.twitter.com/cWtYnx3lHc— Roman Empire 👊 (@Roman_Empire_76) April 9, 2019WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने जॉन मोक्सली और रोमन रेंस पर क्या बोला?पिछले साल सैथ रॉलिंस, जॉन मोक्सली के एक कमेंट से नाराज थे जिसमें उन्होंने WWE में काम करने को लेकर बात की थी।उन्होंने सब कुछ इस कंपनी को दिया था, ट्रेवल किया चोट सब इस रिंग को दिया। उसके बाद वो यहां से चले गए साथ ही कंपनी के लिए बोलना जिसने उन्हें इतनी सारे मौके उन्हें दिए।Dynamite 12th August, 2020 Video #JonMoxley Also available: https://t.co/0fTyXnJGBD pic.twitter.com/iZXiUbJJDE— danetmedia (@danetmedia) August 13, 2020हम लोग बीच बीच में बात कर लेते हैं। हम एक दूसरे के बारे में जानकर खुश होते हैं। जब उनकी पत्नी रैने यंग बीमार थी तब मैं उनसे बात कर रहा था।सैथ रॉलिंस ने जॉन मोक्सली (डीन एम्ब्रोज) के बाद दूसरे शील्ड भाई रोमन रेंस के बारे में बोला कि वो क्या कर रहे हैं और उनके साथ कैसा रिश्ता चल रहा है.अब वो पांच बच्चों के पिता बन गए हैं, वो बहुत व्यस्त रहते हैं। वो ऐसे नहीं है कि घर बैठे वो अलग तरीके से काम कर रहे हैं। मैं सोच नहीं सकता उसकी हालत क्या हो रही है, जब पांच बच्चे उसके आसपास हो। वो अच्छा कर रहे हैं और स्वस्थ हैं। वो सोशल मीडिया पर आते हैं वर्क आउट वीडियो भी पोस्ट करते हैं.WWE में जब शील्ड हुआ करती थी तब रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज का बड़ा नाम था। साल 2014 में इसको अलग किया लेकिन कुछ सालों बाद ये फिर से बनी। अब डीन के अलग होने के बाद उम्मीद है कि एक ना एक दिन फिर शील्ड का बोला बाला WWE में होगा।