'मुझे लगा हम पहले अच्छे दोस्त थे'-WWE SummerSlam 2022 में वापसी करने वाले दिग्गज को Seth Rollins ने भेजा संदेश

Pankaj
SummerSlam 2022 में बेली ने की थी जबरदस्त वापसी
SummerSlam 2022 में बेली ने की थी जबरदस्त वापसी

Seth Rollins: WWE SummerSlam 2022 में बेली (Bayley) ने इस बार वापसी की और इस दौरान बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के साथ उनका सामना हुआ। इसके बाद ही सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने ट्विटर पर बैकी लिंच की तारीफ की। सैथ रॉलिंस ने कहा कि बैकी लिंच महान रेसलर हैं और वो किसी के खिलाफ भी रिंग में जा सकती हैं।

सैथ रॉलिंस के इस ट्वीट पर बेली की नजर पड़ गई। बेली ने हंसते हुए एक इमोजी पोस्ट कर दिया। सैथ रॉलिंस की नजर भी इसके बाद बेली के ट्वीट पर पड़ी। रॉलिंस ने भी शानदार जवाब दिया। रॉलिंस को बेली का ये जवाब अच्छा नहीं लगा और बहुत निराश हो वो लगे। उन्होंने बेली से कहा कि हम लोग पहले बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

WWE SummerSlam 2022 में बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस एक्शन में नजर आए थे

SummerSlam 2022 में बैकी लिंच का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ हुआ था। दोनों के बीच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच काफी शानदार रहा था। बैकी लिंच ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बियांका ब्लेयर ने अंत में बैकी लिंच को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। इसके बाद ही बेली ने वापसी की थी।

सैथ रॉलिंस का मैच इस इवेंट में पहले रिडल के साथ तय किया गया था। इवेंट से कुछ दिन पहले रिडल को इंजरी आ गई थी तो मैच को रद्द कर दिया गया। SummerSlam के रिग में रिडल ने आकर प्रोमो दिया था। इस दौरान रॉलिंस ने आकर रिडल के ऊपर हमला कर दिया था। रिडल को इस बार बहुत चोट रॉलिंस ने पहुंचाई।

खैर रॉलिंस और रिडल के बीच राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। WWE के आने वाले इवेंट में दोनों का मुकाबला होना लगभग तय है। अभी दोनों के बीच मैच का ऐलान नहीं किया गया है। बुरी खबर ये हैं कि बैकी लिंच अब कुछ महीनों तक नजर नहीं आएंगी। SummerSlam में मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। इस बात का खुलासा उन्होंने रॉ के एपिसोड में किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।