WWE ने Day 1 पीपीवी के लिए बड़े मैच का ऐलान कर दिया है। बिग ई (Big E) अपनी WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पहले ये मैच सिर्फ बिग ई और रॉलिंस के बीच तय किया गया था लेकिन बाद में केविन ओवेंस भी आ गए। केविन ओवेंस के इस मैच में शामिल होने से रॉलिंस भी गुस्सा हो गए। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस ने ट्विटर के जरिए अब WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने एडम पीयर्स को लेकर किया ट्वीट WWE ऑफिशियल के रूप में एडम पीयर्स ने अभी तक अच्छा काम किया है। पिछले महीने ब्रॉक लैसनर ने एडम पीयर्स को दो एफ-5 दिए थे। WWE ने ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड कर दिया था। अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर की वापसी होगी। ये सुनकर एडम पीयर्स मायूस नजर आए। दरअसल बिग ई और रॉलिंस के बीच Day 1 पीपीवी के लिए WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया था। शो के दौरान बैकस्टेज एडम पीयर्स और सोन्या डेविल के साथ रॉलिंस की बात हुई। रेड ब्रांड में केविन ओवेंस और बिग ई के बीच भी मैच होने वाला था। WWE ऑफिशियल ने इस मैच के लिए बड़ी शर्त रख दी। अगर केविन ओवेंस इस मैच को जीतेंगे तो फिर वो चैंपियनशिप मैच में आ जाएंगे। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस की वजह से मैच डिस्क्वालिफाई हो गया और ओवेंस को जीत मिल गई। एडम पीयर्स ने ट्विटर पर लिखा कि अब ये मैच पूरी तरह ऑफिशियल हो गया है। सैथ रॉलिंस ने पीयर्स के ट्वीट का जबरदस्त जवाब दिया। रॉलिंस ने कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि मुझे उम्मीद है इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ब्रॉक लैसनर तुम्हारा बुरा हाल करेंगे।Seth Rollins@WWERollinsYOU LYING SCUMBAG I HOPE BROCK LESNAR DESTROYS YOU FRIDAY! twitter.com/scrapdaddyap/s…Adam Pearce@ScrapDaddyAPIt is official. twitter.com/wwe/status/146…10:37 AM · Nov 30, 20212456332It is official. twitter.com/wwe/status/146…YOU LYING SCUMBAG I HOPE BROCK LESNAR DESTROYS YOU FRIDAY! twitter.com/scrapdaddyap/s…ब्रॉक लैसनर इस हफ्ते आएंगे तो फिर एडम पीयर्स के साथ ब्लू ब्रांड में उनकी मुलाकात जरूर होगी। लैसनर एक बार फिर पीयर्स के ऊपर अटैक कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही अब सैथ रॉलिंस ने भी कह दिया है। रॉलिंस काफी गुस्से में इस बार रेड ब्रांड के एपिसोड में नजर आए थे।