WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ऐज (Edge) पहली बार रिंग में आमने-सामने उतरे थे, जिसमें ऐज ने सबमिशन से जीत हासिल की। उसके बाद एक SmackDown एपिसोड में उनकी दूसरी भिड़ंत हुई, जिसमें रॉलिंस विजयी रहे।दोनों की फ्यूड ने तब ज्यादा विकराल रूप ले लिया। जब रॉलिंस, ऐज के घर में घुस गए थे, इस वजह से Crown Jewel पीपीवी में उनके मैच में Hell in a Cell की शर्त को जोड़ा गया है। इसलिए रिंग में बहुत तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद जाग उठी है, लेकिन इस मैच से पहले रॉलिंस ने अपने दुश्मन को एक अजीब सा संदेश भेजा है।WWE ने ट्वीट करते हुए तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था कि रॉलिंस और ऐज के Hell in a Cell मैच में बहुत खतरनाक एक्शन होने वाला है। WWE के ट्वीट को रॉलिंस ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि, "अंत निकट है।" चूंकि उनका मुकाबला सैल के अंदर लड़ा जाएगा, इसलिए दोनों बिना कोई संदेह एक-दूसरे की पीट-पीटकर बुरी हालत करने वाले हैं।Seth Rollins@WWERollinsThe end is nigh. twitter.com/wwe/status/145…WWE@WWEHell awaits for @WWERollins & @EdgeRatedR. #WWECrownJewel6:44 AM · Oct 20, 20211914216Hell awaits for @WWERollins & @EdgeRatedR. #WWECrownJewel https://t.co/PyrwHhSMRtThe end is nigh. twitter.com/wwe/status/145…सैथ रॉलिंस vs ऐज मौजूदा समय में WWE की सबसे बेस्ट फ्यूड्स में से एकहील किरदार में सैथ रॉलिंस और ऐज भी बहुत बुरी चीज़ें कर चुके हैं, जैसे अपने दुश्मनों के घर में घुसना। लेकिन दोनों में से कोई इस बात को स्वीकार नहीं करेगा। दोनों अपने करियर में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट, Royal Rumble विनर और WWE चैंपियन भी रह चुके हैं। दोनों के बीच अभी तक 2 जबरदस्त मैच लड़े जा चुके हैं, इसलिए इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि उनका Crown Jewel पीपीवी का मैच भी यादगार रहने वाला है।WWE@WWEEDGE-ROLLINS IIIHELL IN A CELL#WWECrownJewel5:36 AM · Oct 16, 20214944654EDGE-ROLLINS IIIHELL IN A CELL#WWECrownJewel https://t.co/x3HBF4JgiDदोनों सुपरस्टार्स को Hell in a Cell मैचों में फाइट करने का अनुभव है और SmackDown के हालिया एपिसोड में ऐज ने कहा था कि Crown Jewel में इस फ्यूड का अंत हो जाएगा। इसलिए इस बात की संभावनाएं अधिक हैं कि अगले पीपीवी में दोनों सुपरस्टार्स आखिरी बार आमने-सामने आ सकते हैं।