WWE WrestleMania XL में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन के ऊपर हुई पैसों की बरसात, मल्टी-ईयर डील को लेकर बड़ा खुलासा

जानिए WWE में कब तक काम करेगा पूर्व चैंपियन?
जानिए WWE में कब तक काम करेगा पूर्व चैंपियन?

Seth Rollins: WrestleMania XL के बाद WWE सुपरस्टार्स नए सीजन के लिए नई डील साइन कर रहे हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने कंपनी के साथ एक नई मल्टी-ईयर डील साइन कर ली है।

Ad

सैथ रॉलिंस Raw में 316 दिन तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे। उन्होंने अपने दम पर इस ब्रांड को आगे बढ़ाया। लगातार उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड किया। रॉलिंस का कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म होने वाला है और इस बात की जानकारी पहले ही कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ गई थी। कहा जा रहा था कि वो मेनिया के बाद नई डील साइन करेंगे।

Fighful Select की नई रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस ने कंपनी के साथ नई डील साइन कर ली है। सबसे बड़ी बात है कि इस बार सैथ को बहुत पैसा दिया गया है और उन्होंने मल्टी-ईयर डील साइन की है। रॉलिंस WWE के साथ आगे भी लंबे समय तक काम करते रहेंगे और ये फैंस की लिए अच्छी बात है।

Ad

आपको बता दें WrestleMania XL के बाद कुछ अन्य सुपरस्टार्स ने भी नई डील कंपनी के साथ साइन की है। फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर का नाम लिस्ट में शामिल है।

WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस ने किया था जबरदस्त काम

WrestleMania XL में दोनों दिन तगड़े एक्शन में सैथ रॉलिंस नज़र आए थे। नाईट 1 में उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मिलकर द रॉक और रोमन रेंस का सामना किया। कोडी और रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था।

नाईट 2 में उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी। सैथ अपने टाइटल को रिटेन नहीं कर पाए थे। नाईट 2 में ही कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी रॉलिंस ने एंट्री की थी। मेनिया में उनका जबरदस्त काम देखकर सभी खुश हो गए थे। कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की।

WrestleMania XL के बाद सैथ रॉलिंस अभी तक नज़र नहीं आए। उनकी वापसी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। WWE ड्राफ्ट में उन्हें रेड ब्रांड में ही चुना गया है। अब देखना होगा कि वो कब वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications