WWE न्यूज: सैथ रॉलिंस ने Raw में अपने फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान

Enter caption

क्राउन ज्वेल पीपीवी में द फीन्ड के खिलाफ सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार गए थे। इसके बाद सैथ रॉलिंस को लेकर कई सवाल अब खड़े हो गए है। सैथ रॉलिंस के दिमाग में खुद बहुत सवाल अब चल रहे हैं। सैथ रॉलिंस ने खुद ट्वीट कर के ये बात कही और रॉ में अपने फ्यूचर के बारे में बात करने को कही थी।

इस हफ्ते रॉ में आकर सैथ ऱॉलिंस एक प्रोमो कट किया। हालांकि इसमें काफी दखलअंदाजी रही। ट्रिपल एच बी इस सैगमेंट में आए। सैथ रॉलिंस ने रॉ में कहा,"पिछले कुछ हफ्ते और महीने उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं। क्राउन ज्वेल में यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने और ब्रॉक के रॉ में आने से चीजें बदल गई हैं।अब तक मेरे पास हर चीज का जवाब होता था लेकिन वो अपने करियर के बारे में अब कुछ नहीं कह सकते हैं।"

ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स : 4 नवंबर, 2019

सैथ रॉलिंस ने ये बयान देकर सभी को दुविधा में डाल दिया है। रॉ में अब उऩकी कहानी फिर नीचे की तरफ जा रही है। हालांकि ट्रिपल एच ने बीच में आकर जिस तरह से सैथ ऱॉलिंस से बात की उससे ये जाहिर होता है कि सर्वाइवर सीरीज में सैथ रॉलिंस कुछ बड़ा करने वाले हैं। क्राउन ज्वेल में हारने के बाद से सैथ रॉलिंस थोड़ा परेशान से भी नजर आ रहे हैं। अपने फ्यूचर को लेकर ही उन्होंने बात छेड़ दी है। ये साल उनके लिए अच्छा गया था। लेकिन अब उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं है। इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में NXT चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस का मुकाबला एडम कोल के साथ भी हुआ था। लेकिन ये मैच डिसक्वालिफ़िकेशन के साथ सैथ रॉलिंस ने जीता। अब देखना होगा सैथ रॉलिंस आगे क्या करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं