जल्द ही Raw छोड़कर NXT का हिस्सा बन सकते हैं सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

Enter caption

सैथ रॉलिंस के लिए ये साल काफी शानदार रहा। साल की शुरूआत में ही उन्होंने रॉयल रंबल जीतकर तहलका मचा दिया। इसके बाद लगातार अभी तक वो फैंस के दिल में छाए रहे। लैसनर को हराकर उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। रेसलमेनिया के बाद से ज्यादातर यूनिवर्सल चैंपियनशिप उनके पास ही रही। लेकिन क्राउन ज्वेल में द फीन्ड ने उन्हें हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें:Survivor Series पीपीवी से जुड़ी 15 दिलचस्प बातें जिसके बारे में फैंस को जानना चाहिए

द फीन्ड इस समय स्मैकडाउन का हिस्सा है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप अब स्मैकडाउन में चली गई है। ब्रॉक लैसनर स्मैकडाउन से रॉ में आ गए है। लैसनर इस समय WWE चैंपियन है। सैथ रॉलिंस भी रॉ का हिस्सा है। लैसनर की स्टोरीलाइन इस समय रे मिस्टीरियो के साथ चल रही है। तो अब सैथ ऱॉलिंस के लिए क्या बचा? ये अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दो दिन पहले सैथ रॉलिंस ने भी अपने फ्यूचर को लेकर ट्वीट किया था। जिसका जवाब हालांकि उन्होंने रॉ में दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ आगे क्या होगा इसका जवाब भी उनके पास नहीं है।

इस बीच रॉ में सैथ ऱॉलिंस के प्रोमो के दौरान ट्रिपल एच ने आकर गहमागहमी बढ़ा दी थी। उन्होंने सैथ ऱॉलिंस के सामने जो ऑफर रखा उससे अब ये लग रहा है कि सैथ रॉलिंस NXT का हिस्सा जल्दी होने वाले हैं। आपको ये तो याद होगा कि फिन बैलर भी अब NXT का हिस्सा है। तो शायद अब सैथ रॉलिंस भी वहीं जा सकते हैं।

रॉ में ट्रिपल एच ने रॉलिंस को NXT में आने के लिए ऑफर दिया है। साथ ही साथ ये भी कहा कि या तो वह उनके साथ है या खिलाफ है। सैथ रॉलिंस अपना फैसला बताते इससे पहले ही द ओसी वहां आ गए। NXT सुपरस्टार्स और रॉ के सुपरस्टार्स के बीच झड़प हो गई।

रॉलिंस के लिए रॉ में फिलहाल ऐसी कोई दुश्मनी नहीं है जिसे आगे चलकर बड़े मैच में बदला जा सके। इन दिनों रॉ में ब्रॉक लैसनर चैंपियन हैं लेकिन रॉलिंस उनसे इस साल बहुत बार लड़ चुके हैं। तो WWE शायद रॉलिंस को NXT में वापस भेज सकती है, जैसे उन्होंने फिन बैलर के साथ किया। NXT में रॉलिंस बनाम एडम कोल मुकाबला NXT चैंपियनशिप के लिए देखने को मिल सकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं