Seth Rollins के WWE WrestleMania 41 प्लान का हुआ खुलासा, दिग्गज से होगा मैच?

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के लिए यह मौका खास होगा (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के लिए यह मौका खास होगा (Photos: WWE.com)

Seth Rollins WWE WrestleMania 41 plans revealed: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) 5 अगस्त 2024 वाले रॉ (Raw) एपिसोड के बाद से ही रिंग से दूर हैं। अब उनके WrestleMania 41 से जुड़े हुए प्लान का एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, जिसे जानकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

WRKD Wrestling की इस रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी उनके और सीएम पंक के बीच में एक मैच को WrestleMania 41 में करने का प्लान बना रही है। सीएम पंक जब पिछले साल Survivor Series WarGames 2023 के अंतिम पलों में वापस आए थे, तो रॉलिंस बेहद नाराज नज़र आए थे।

उसके बाद इन दोनों के बीच में एक मैच को WrestleMania XL में करने का प्लान था लेकिन सेकेंड सिटी सेंट को Royal Rumble 2024 में लगी चोट के चलते इस प्लान को किनारे करना पड़ा था। इस दौरान पंक की स्टोरी ड्रू मैकइंटायर के साथ हो चली थी, जिसमें पहला मैच SummerSlam 2024 में देखने को मिला था।

रॉलिंस इस मैच के लिए स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। उनके काम के चलते मैकइंटायर अपना SummerSlam 2024 मैच जीतने में सफल रहे थे। उसके बाद हुए Raw में जब रॉलिंस और पंक आमने-सामने थे तो उसी समय स्कॉटिश साइकोपैथ फैंस के बीच नज़र आए थे। सीएम पंक जब उनके पीछे गए तभी रॉलिंस को बड़ा झटका लगा था।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस वापसी पर खुद को चोटिल करने वाले सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड से लड़ेंगे

सैथ रॉलिंस जब सीएम पंक के द्वारा 5 अगस्त 2024 को हुए WWE Raw में रिंग में अकेले रह गए थे, उसी समय ब्रॉन्सन रीड ने द विजनरी पर सुनामी मूव से हमला कर दिया था। उन्होंने इसको छह से ज्यादा बार हिट किया था, जिसके चलते रॉलिंस को एंबुलेंस में ले जाया गया था।

Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बताया था कि रॉलिंस को इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। उन्होंने यह नहीं बताया था कि पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन कितने दिनों के लिए रिंग से दूर रहेंगे। यह देखना होगा कि सैथ रॉलिंस वापस आने पर ब्रॉन्सन रीड को उनके हमले का सबक कब और भला कैसे सिखाते हैं क्योंकि उनके पास और भी स्टोरी हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications