WWE में मचा तगड़ा घमासान, कई सुपरस्टार्स ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से किया मना?

WWE
WWE

WWE सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट काफी लंबे होते हैं। फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में कई WWE सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। साल 2021 में कई WWE सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होने वाले हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामने

WWE में कॉन्ट्रैक्ट को लेकर घमासान

WWE ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में कई तरह के बदलाव अब कर दिए है। कई सुपरस्टार्स इससे खुश है तो कई नाखुश हैं। साल 2020 कई सुपरस्टार्स के लिए कोविड के चलते चुनौती भरा रहा है। WWE का बजट बहुत कम पिछले साल हुआ और इसके चलते कई चीजों में कटौती भी हुई। कई सुपरस्टार्स को रिलीज भी किया गया। खबरें ये भी आई कि कई सुपरस्टार्स की सैलरी में भी कटौती की गई।

कोरोना की वजह से कई चीजों में WWE का डायरेक्शन बदल गया है। तमाम तरह की बातें पिछले साल सामने आई थी। साल 2019 में जिस तरह का कॉन्ट्रैक्ट था और जो चीजें सुपरस्टार्स को मिलती थी वो अब नहीं मिल रही है। सुपरस्टार्स की उम्मीदों पर अब कंपनी ज्यादा खड़ी नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि कई सुपरस्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने के लिए मना कर दिया है और इस लिस्ट एक दर्जन से ज्यादा सुपरस्टार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसी

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कई सुपरस्टार नई डील साइन तब करेंगे जब थोड़ा स्थिति में सुधार हो जाएगा। ये सभी इस चीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि किन-किन सुपरस्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया इसका खुलासा नहीं हुआ है। कुछ सुपरस्टार्स के नाम का खुलासा जल्द हो जाएगा। रेड और ब्लू ब्रांड के कुछ सुपरस्टार्स अब कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रहे हैं। इस लिस्ट में मैट रिडल का नाम सामने आया था कि वो अब कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं है। WWE ने बाद में एक अच्छी डील रिडल को दी और उन्होंने पिछले हफ्ते शायद कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इस चीज को लेकर घमासान WWE में इस समय जारी है। कोविड के चक्कर में कई चीजों में बदलाव आ गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications