WWE यूनिवर्स के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार शैड गैसपर्ड(Shad Gaspard) का मात्र 39 साल की उम्र में देहांत हो गया है। इस खबर को सुनकर पूरी दुनिया चौंक गई है। दरअसल शैड गैसपर्ड कैलिफोर्निया के विंस बीच पर अपने बेटे के साथ स्वीमिंग कर रहे थे, और अचानक वो लापता हो गए। शैड के लापता होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार की सुबह उनकी बॉ़डी बीच पर पाई गई। WWE फैंस इसके बाद सदमे में आ गए है। किसी WWE फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक ये क्या हुआ।यह भी पढ़े: पूर्व WWE सुपरस्टार ड्रू गुलक से जुड़ी 5 बातें जिसके बारे में फैंस नहीं जानतेेBREAKING: @LACoLifeguards confirm body found washed up on Venice Beach this morning matches that of WWE star Shad Gaspard, who went missing Sunday afternoon. @CBSLA pic.twitter.com/i1RuITRJCu— Tina Patel (@tina_patel) May 20, 2020ये भी पढ़ें-WWE में मौजूदा समय के 3 सबसे ताकतवर रेसलर जिन्होंने दिग्गजों को धूल चटाईWWE में किया था जबरदस्त कामशैड गैसपर्ड को WWE में फैंस बहुत पसंद करते थे। एक वक्त उनका जलवा रहता था। साल 2008 में जेबीएल के साथ दुश्मनी में WWE दिग्गज जॉन सीना(john cena) का साथ शैड गैसपर्ड ने ही दिया था। इस समय जॉन सीना और शैड फैंस के फेवरेट हुआ करते थे। इसके बाद समरस्लैम 2009 में WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए फिर मुकाबला हुआ था। शैड का साथ हमेशा JTG ने निभाया था। साल 2010 के साथ इनका जलवा कम होने लगा था।रिंग में आने से पहले शैड गैसपर्ट बॉस्केटबॉल प्लेयर थे। इसके अलावा वो इससे पहले वो कई दिग्गजों के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं। शैड की फैन फॉलोविंग बहुत ही जबरदस्त रही है। लेकिन इस समय काफी बुरा समय अब उनके परिवार के लिए आ गया है। क्योंकि सिर्फ 39 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया है। उनके बच्चे भी अभी काफी छोटे हैं। अपने काम से शैड ने हमेशा फैंस का दिल जीता है। शैड अब इस दुनिना में नहीं है लेकिन वो हमेशा फैंस के जेहन में बसे रहेंगे।Police confirm that LA lifeguards found Shad Gaspard’s body on Venice Beach this morning and he has passed away.Sending all the love to his family and friends at this terrible time. He left this world making sure his son lived to see another day - that’s the man he was. pic.twitter.com/FMWaNTCcZj— Alex McCarthy (@AlexM_talkSPORT) May 20, 2020यह भी पढ़े: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन कभी भी कंपनी से जाने नहीं देंगे