WWE के 27 बार के पूर्व चैंपियन ने लगाए शेन मैकमैहन पर गंभीर आरोप, कहा मेरा करियर खत्म कर दिया

Ankit
WWE
WWE

WWE के पूर्व सुपरस्टार रेवन (Raven) ने हाल ही में शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। WWE में 27 बार हार्डकोर चैंपियन रह चुके रेवन (Raven) ने कहा कि उनकी दोस्ती शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के साथ काफी गहरी थी लेकिन उनके WWE करियर को खत्म करते ही दोस्ती भी टूट गई।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैं

WWE में रेवन को दो बार अच्छा पुश दिया गया। सबसे पहले WWE में 1993-94 में वो जॉनी पोलो के नाम से आए थे। जिसके बाद वो ECW में चलते गए और वहां उन्होंने अपना नाम रेवन रखा। रेवन की वापसी WWE में 2000 में हुई और उन्हें हार्डकोर डिवीजन में गया लेकिन साल 2003 के शुरुआत में उन्हें रिलीज कर दिया गया।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

WWE में रेवन को पसंद किया जाता था

अब WWE और ECW के स्टार रेवन ने Scheduled For The Falls में बातचीत करते हुए अपने पहले रन के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रेवन कहा कि उन्हें जॉनी पोलो का किरदार सूट नहीं किया था। इसक इलावा रेवन ने शेन मैकमैहन और उनकी दोस्ती को लेकर भी बात की गई। उन्होंने बताया कि शेन मैकमैहन के साथ उनकी दोस्ती काफी अच्छी थी। उन्होंने कहा कि हमरी दोस्ती विंस और लिंडा के कारण टूट गई। रेवन ने कहा कि उन्होंने मेरे करियर को बर्बाद करना चाहा जिसके कारण ये दरार आई।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन से नाराज हुए 65 साल के WWE दिग्गज ने दी नसीहत

ये सही है कि मैं और शेन काफी अच्छे दोस्त थे। हमने काफी वक्त साथ बिताया है।हालांकि लिंडा और विंस के कारण काफी कुछ बदल गया। वो सब मिलकर मेरा करियर खत्म करना चाहते थे।

WWE में रेवन को काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने हार्डकोर डिवीजन में अपना नाम बनाया है। टॉमी ड्रिमर, रायनो जैसे सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने हार्डकोड डिवीजन को ऊपर पहुंचाया। ये पहला मौका नहीं है जबकि किसी सुपरस्टार ने मैकमैहन परिवार पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। शेन मैकमैहन SmackDow के मैनेजर रह चुके हैं लेकिन वो इस वक्त ब्रेक पर है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications