WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने Raw अंडरग्राउंड लाने की असली वजह बताई

Enter caption

पिछले एक साल में WWE ने कंपनी में कई बदलाव किए है। फैंस के बीच अपना मोमेंटम और खुश करने के लिए काफी कोशिश WWE ने की है। इसमें एक चीज सबसे खास रॉ अंडरग्राउंड हैं। मंडे नाइट रॉ इस प्रोजेक्ट को WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने प्रस्तुत किया था। कुछ महीने पहले ही शेन मैकमैहन ने वापसी कर रॉ अंडरग्राउंड सभी के सामने रखा। फैंस का रिएक्शन भी इसे अच्छा मिला। एक तरह से इसमें केज फाइट होती है। इसमें कुछ जायज फाइट भी होती है और कई नए चेहरे WWE यूनिवर्स को देखने को मिलते हैं। हाल ही में ऑफ्टर द बैल पॉडकास्ट शेेन मैकमैहन ने रॉ अंडरग्राउंड के बारे में बात की। शेन ने बताया कि उन्हें इसकी प्रेरणा कहा से मिली।

Ad

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के कारण दूसरे सुपरस्टार्स को हुआ नुकसान, जॉन सीना के पुराने 'दुश्मन' की हुई वापसी, ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने कही बड़ी बात

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने कहा कि वो MMA के बहुत बड़े फैन हैं। शेन मैकमैहन इसे देखने के लिए जापान अक्सर जाते रहते थे। शेन मैकमैहन ने कहा,

ये एक ऑरिजिनल कॉन्सैप्ट हैं। 80 के दशक में जापान अक्सर मैं जाता था। मैं काफी छोटा था। मैं वहां पर जाकर ये छोटे मैचों को देखा करता था। एक तरह से MMA की फाइट ये होती थी। मेरे कई ऐसे दोस्त थे जो इसका हिस्सा थे। मैंने भी इस चीज को बहुत किया और मुझे बहुत मजा आया। जापान में इस तरह की फाइट्स बहुत होती है। और ये काफी अच्छा लगता है। WWE इंटरटेन की बात करें तो हम लोग साथ में मिलकर यहां भी इसे कर सकते हैं। फैंस को इसे देखने में मजा आएगा। हालांकि अभी काम पूरा नहीं हुआ। काम अभी जारी है। हम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

youtube-cover
Ad

वैसे रॉ में इस चीज को काफी पसंद किया जा रहा है। एक तरह से इसमें छोटी फाइट होती है। और पूरा ये MMA का रूप है। शेन मैकमैहन इसमें होने वाली फाइट्स में रहते हैंं। कई बड़े रेसलर्स अब इसमें हिस्सा ले रहे हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे सुपरस्टार्स ने रॉ अंडरग्राउंड में एंट्री कर ली है। इसमें हर बार नए सुपरस्टार्स हिस्सा ले रहे हैं। फैंस की नजरें इन पर बनीं रहती है। शेन मैकमैहन द्वारा लाए गए इस प्रोजेक्ट को काफी सराहना मिल रही है।

ये भी पढ: WWE स्मैकडाउन प्रीव्यू: रोमन रेंस का बड़ा मैच होगा, साशा का धमाकेदार सैगमेंट देखने को मिलेगा

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications