इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने जिंदर महल और भारतीय सुपरस्टार्स वीर-शैंकी की हालत खराब कर दी। मैकइंटायर ने चेयर से तीनों पर हमला किया। शैंकी के ऊपर मैकइंटायर ने चेयर से सबसे ज्यादा हमला किया। WWE ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें शैंकी की पीठ पर चोट के काफी निशान बने हुए है। शैंकी की हालत ज्यादा खराब लग रही है। जिंदर महल ने भी इस दौरान ड्रू मैकइंटायर को धमकी दी।.@DilsherShanky is feeling the effects of @DMcIntyreWWE’s attack... and @JinderMahal is not happy about it! @RealRinkuSingh pic.twitter.com/89QhFNcTGW— WWE (@WWE) July 20, 2021(मैकइंटायर तुमने मेरी बाइक तोड़ी मैंने कुछ नहीं कहा। अब तुमने लिमिट क्रॉस कर दी। इसका बदला अब जरूर लेंगे।)WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने दी धमकीRaw में इस हफ्ते जिंदर महल के साथ वीर-शैंकी नजर आए। जिंदर महल ने प्रोमो दिया और मैकइंटायर का मजाक उड़ाया। महल ने ये भी कहा कि आज उनका जन्मदिन है। इसके बाद शैंकी ने शानदार अंदाज में महल के जन्मदिन का जश्न मनाया। ये सब चल रहा था कि पीछे से मैकइंटायर ने चेयर से महल के ऊपर हमला कर दिया। मैकइंटायर ने इसके बाद वीर को भी रिंग के बाहर भेज दिया।रिंग में अब शैंकी अकेले बचे थे और वो मैकइंटायर को रूकने के लिए बोल रहे थे। मैकइंटायर ने उनकी नहीं सुनी और बुरी तरह उनके ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। ये देखकर महल भी काफी गुस्से में नजर आए लेकिन वो शैंकी को बचा नहीं सके। मैकइंटायर ने अब अपना बदला ले लिया। दरअसल WWE Money in the Bank पीपीवी में जिंदर महल और वीर-शैंकी के कारण ड्रू मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था। इस बात का बदला मैकइंटायर ने Raw में लिया।PAYBACK TIME!#WWERaw pic.twitter.com/XLWYOZ73Rs— WWE (@WWE) July 20, 2021महल ने अब मैकइंटायर को अगले हफ्ते के लिए चुनौती दे दी। शैंकी की हालत थोड़ी खराब नजर आ रही है। अगले हफ्ते मैकइंटायर को अब सतर्क रहना पड़ेगा क्योंकि महल काफी गुस्से में हैं। फैंस को भी इस राइवलरी में अब कुछ नया देखने को मिलेगा। महल और मैकइंटायर की स्टोरी को WWE अब काफी शानदार अंदाज में बिल्ड कर रहा है। आगे आने वाले समय में कुछ और भी नया इस स्टोरीलाइन में फैंस को देखने को मिलेगा। महल के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि वो अगले हफ्ते मैकइंटायर को करारा जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।We've got ourselves a birthday singalong for @JinderMahal on #WWERaw! pic.twitter.com/YKhWEA9N8H— WWE (@WWE) July 20, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!