Money in the Bank 2023 में Ronda Rousey को मिला उनके WWE करियर का सबसे बड़ा धोखा, सिर्फ 33 दिनों में टाइटल रन का हुआ अंत

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को मिला सरप्राइज

Money in the Bank: WWE Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने नहींं सोचा था। रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) को उनकी दोस्त शेना बैज़लर (Shayna Baszler) ने ही धोखा दे दिया। दोनों को टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल इस शो में रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड की। ये मुकाबला बहुत ही शानदार रहा। सभी को उम्मीद थी रोंडा और शेना अपने टाइटल को आराम से रिटेन कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बैज़लर और रोंडा को मॉर्गन और राकेल ने अच्छी टक्कर दी। तगड़ा एक्शन भी देखने को मिला। मैच के अंत में कंपनी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। शेना ने अपने सबमिशन से लिव की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद रोंडा उन्हें ऑर्मबार लगाने आईं लेकिन पीछे से शेना ने ही उनके ऊपर हमला कर दिया। शेना ने उन्हें लगातार पंच मारे और सबमिशन से हालत खराब कर दी।

ये चीजें देखकर रिंग में मौजूद लिव भी हैरान हो गईं थी। फैंस को भी समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। खैर इस बीच इसका पूरा फायदा लिव और राकेल ने उठाया। लिव ने रोंडा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। लिव और राकेल अब WWE की नई विमेंस टैग टीम चैंपियंस बन गईं है।

क्या WWE SummerSlam 2023 में Ronda Rousey का होगा बड़ा मैच?

आपको बता दें लिव और राकेल ने अप्रैल में भी चैंपियनशिप जीती थी। लिव को इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा था। इसके बाद दोनों को टाइटल छोड़ना पड़ा। फिर रोंडा और शेना ने चैंपियनशिप हासिल की। दोनों का टाइटल रन सिर्फ 33 दिन ही चला। अब ऐसा लग रहा है कि राउज़ी और बैज़लर की राइवलरी WWE में शुरू होगी। दोनों लंबे समय से टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम कर रहे थे। अब शायद SummerSlam 2023 में दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications