WWE Money in the Bank 2023 में Ronda Rousey को धोखा देने के बाद फेमस रेसलर की प्रतिक्रिया आई सामने

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में रोंडा राउजी को लगा झटका
WWE Money in the Bank 2023 में रोंडा राउजी को लगा झटका

Ronda Rousey: WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिले। शेना बैज़लर (Shayna Baszler) ने भी अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) को धोखा दिया और उनकी हालत खराब कर दी। इस वजह से दोनों को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी। बैज़लर की अब प्रतिक्रिया भी सामने आ गई।

Ad

शो में रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड की। मुकाबला बहुत ही शानदार रहा। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासतौर पर शुरूआत में राकेल ने कुछ अच्छे मूव्स दिखाए। सभी को लगा था कि राउज़ी और बैज़लर अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मैच के अंत में बैज़लर ने वो किया जिसके बारे में किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने पीछे से अपनी दोस्त राउज़ी पर ही हमला कर दिया। शेना ने रोंडा को अपने सबमिशन में फंसाकर उनकी हालत खराब कर दी। इसका फायदा राकेल और लिव ने उठाया और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

मैच के बाद मेगन मोरेंट ने बैज़लर को बैकस्टेज पकड़ लिया और उनसे पूछा कि उन्होंने राउज़ी पर हमला क्यों किया। शेन चुपचाप वहीं पर खड़ीं रहीं और सवाल का जवाब दिए बिना चली गईं।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोंडा राउज़ी का होगा बड़ा मैच?

Raw के अगले हफ्ते के एपिसोड में अब फैंस को बहुत मजा आएगा। बैज़लर अपने एक्शन के बारे में जवाब देंगी। शेना और रोंडा ने टैग टीम डिवीजन में साथ में अच्छा काम कर दबदबा बनाया। राउज़ी ने भी नहीं सोचा होगा कि शेना उन्हें इस तरह धोखा देंगी। अब लग रहा है कि इन दोनों की राइवलरी आगे शुरू होगी। दोनों के बीच SummerSlam 2023 में मुकाबला भी देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। राउज़ी भी अगली बार अब बदले की भावना से रिंग उतरेंगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाला Raw का एपिसोड महत्वपूर्ण होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications