WWE सुपरस्टार शेमस(Sheamus) इस समय यूएस चैंपियन हैं। WWE रॉ(Raw) में इस हफ्ते शेमस की नाक से काफी खून निकला और हालत देखकर ऐसा लगा कि उनकी नाक टूट गई। फैंस के दिमाग में इसके बाद लगातार उनकी चैंपियनशिप को लेकर सवाल खड़े हो गए। कई लोगों को लग रहा है कि शेमस अब यूएस चैंपियनशिप छोड़ देंगे। शेमस ने सभी बातों का ट्वीट के जरिए जवाब दे दिया है। यह भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, फेमस सुपरस्टार को मिला बहुत बड़ा धोखा, दिग्गज रेसलर की नाक टूटने के बाद निकला खूनWWE सुपरस्टार शेमस ने दिया बड़ा बयानइस हफ्ते WWE Raw में शेमस के लगातार दो मैच हुए और दोनों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। पहला मैच रिकोशे के साथ और दूसरा मैच हम्बर्टो कारिलो के साथ शेमस का हुआ था।कारिलो के साथ हुए मैच में उनकी नाक से काफी खून बहने लग गया था और उनकी नाक टूट गई। शेमस की ये इंजरी काफी खतरनाक थी और इसलिए चैंपियनशिप पर उनकी खतरा मंडरा गया। फैंस लगातार शेमस को लेकर नए आइडिया दे रहे हैं। शेमस ने अब सभी बातों पर विराम लगा दिया है।यह भी पढ़ें:14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने अपने दोस्त के फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल कर फेमस WWE सुपरस्टार को हराया..sorry NOT VACATING. #USChampion pic.twitter.com/JiCoB6nJd0— Sheamus (@WWESheamus) June 1, 2021यह भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: द रॉक को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सच साबित हुई, द अंडरटेकर vs स्टिंग का ड्रीम मैच क्यों नहीं हो पाया?शेमस की इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं है और ये Raw के लिए अच्छी बात है। पिछले एक साल से शेमस ने रेड ब्रांड में काफी अच्छा काम किया हैं। WrestleMania 37 में रिडल के साथ शेमस का यूएस चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस शानदार मैच में शेमस ने रिडल को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। शेमस की दुश्मनी कुछ हफ्तों से कारिलो के साथ चल रही है और इसमें अब रिकोशे भी शामिल हो गए है। शेमस लगातार दो हार से काफी निराश होंगे और कारिलो को भी जल्द ही यूएस चैंपियनशिप के लिए मौका मिल सकता है। WWE के अगले पीपीवी में कारिलो और शेमस के बीच बड़ा मैच देखने को मिल सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!