WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) का खुमार अब सर चढ़ कर बोलने लग गया है क्योंकि कुछ ही दिन बार इसका आयोजन होगा। WWE सुपरस्टार शेमस(Sheamus) ने भी इस इवेंट के लिए अपना नया लुक तैयार कर लिया है। साल 2015 में जब शेमस ने डेब्यू किया था तब वो इसी लुक में नजर आते थे और एक बार फिर उसी लुक में अब नजर आएंगे। इस समय शेमस WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनों से उन्हें पुश भी दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 37 के स्टेज की मन मोह लेने वाली खूबसूरत तस्वीर सामने आई, देखकर आपको भी आएगा मजाReturn of The Hawk for #WrestleMania... The #WoadWarrior is your next USA Champion. #MohawkMania pic.twitter.com/DggjSvXHBc— Sheamus (@WWESheamus) April 1, 2021WWE सुपरस्टार शेमस का नया लुक सामने आया, खास अंदाज में आए नजर दरअसल शेमस एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें हमेशा अपने लुक में बदलाव के लिए जाना जाता है। साल 2015 के बाद से वो अलग-अलग रूप में हमेशा नजर आए है। इस बार जो लुक उन्होंने अपनाया है उसे mohawk लुक कहा जाता है। शेमस ने अपना डेब्यू भी इसी लुक में हील के रूप में किया था। वैसे देखा जाए तो ये लुक उनके ऊपर काफी खास लग रहा है। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दुनिया के सबसे बड़े UFC फाइटर और चैंपियन को मैच के लिए ललकारते हुए बुरी तरह मारने की दी धमकीशेमस और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी पिछले कुछ महीनों में काफी शानदार रही थी। पिछले महीने Fastlane 2021 में इन दोनों की फ्यूड का अंत हो गया था। हाल ही में Raw के एपिसोड में शेमस ने यूएस चैंपियन रिडल को हराया था और इसके बाद उनके ऊपर अटैक किया था। शेमस ने इसके बाद रिडल को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर दी थी और अब WrestleMania 37 में दोनों के बीच जबरदस्त मैच फैंस को देखने को मिलेगा। ये भी पढ़ें: WrestleMania 37 में होने वाले बड़े चैंपियनशिप मैच में WWE ने जोड़ी अनोखी खतरनाक शर्तWrestleMania 37 में इस बार फैंस की वापसी भी होगी और 10,11 अप्रैल को इस मेगा इवेंट का आयोजन होगा। WWE ने रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में इसके लिए मैचों का बिल्डअप शानदार तरीके से किया है और कई बड़े मैच इस बार फैंस को देखने को मिलने वाले हैं। यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप के ऊपर सभी की नजरें इस बार टिकी हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।