पूर्व WWE चैंपियन शेमस (Sheamus) ने पिछले हफ्ते रॉ (Raw) में रिडल (Riddle) द्वारा हुई गलती पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। Raw विमेंस चैंपियन असुका (Asuka) के साथ बैकस्टेज सेगमेंट में रि़डल अपनी लाइन ही भूल गए थे। इस सेगमेंट में देखा गया था कि बैकस्टेज में रिडल की मुलाकात अचानक असुका से होती है और दोनों के बीच थोड़ी बातचीत होती है।यह भी पढ़ें: WWE दिग्गज ने विंस मैकमैहन पर साधा निशाना, नए नियम को जाहिर किया अपना गुस्साजिस समय रिडल की मुलाकात असुका से हुई उस समय वह स्कूटर चला रहे थे और उन्होंने असुका से पूछा था कि क्या उनके देश में लोग स्कूटर पसंद करते हैं। इसका जवाब असुका ने हां में दिया था और इसके बाद ही चीजें काफी अजीब हो गई थीं। ऐसा लगा कि रिडल अपनी लाइन भूल गए हैं और फिर वह वहां से चले भी गए।इसके बाद असुका ने जो रिएक्शन दिया वह काफी चर्चित हुआ और तब से ही रिडल इस सेगमेंट को लेकर वायरल हो रहे हैं। WWE WrestleMania 37 में रिडल अपना यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल शेमस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। केल्टिक वारियर ने रिडल का मजाक उड़ाने के लिए अप्रैल फूल के दिन उसी सैगमेंट का मजाकिया वीडियो बनाया।An #AprilFoolsDay fool? @SuperKingofBros is a fool 365... 🛴 pic.twitter.com/AKNj6GxdTN— Sheamus (@WWESheamus) April 1, 2021रिडल की गिमिक को WWE यूनिवर्स से मिली है मिली-जुली प्रतिक्रियाAn enraged @SuperKingofBros is not finished with @WWESheamus!#WWERaw pic.twitter.com/nfBEfuHEwW— WWE (@WWE) March 30, 2021WWE लॉकर रूम में रिडल शायद सबसे मस्त इंसान हैं। वह ऐसे कैरेक्टर में है जिसे किसी भी चीज से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और यही कारण है कि हाल ही में हुई घटना को कुछ फैंस रिडल के लिए सही मानते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे फैंस भी हैं जो रिडल के मेन रोस्टर रन से खुश नहीं हैं।यह भी पढ़ें: 7 मौके जब WWE में ब्रॉक लैसनर स्क्रिप्ट से बाहर चले गएरिडल ने पिछले साल WWE SmackDown में अपनी जगह बनाई थी और फिर 2020 के आखिर में उन्हें Raw में भेज दिया गया था। रेड ब्रांड पर भी उन्होंने अपने लिए अच्छा काम किया है। WWE Elimination Chamber में बॉबी लैश्ले और जॉन मॉरिसन के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में उन्होंने यूनाइटेड स्टे्टस चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से वह शेमस के साथ फ्यूड में हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं