रोमन रेंस के भाई को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 104 किलो के फेमस सुपरस्टार से होगा मुकाबला

रोमन रेंस और नाकामुरा
रोमन रेंस और नाकामुरा

इस हफ्ते स्मैकडाउन(SmackDown) में रोमन रेंस(Roman Reigns) और जे उसो(Jey Uso) ने शिंस्के नाकामुरा(Shinsuke Nakamura) को बुरी तरह पीटा था। अब 15 जनवरी को होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शिंस्के नाकामुरा का मुकाबला जे उसो के साथ होगा। टॉकिंग स्मैक में इस बात का खुलासा कायला ब्रेक्सटन ने किया था। रोमन रेंस इस मैच में दखल देकर फिर कुछ हंगामा कर सकते हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का किया बहुत ही बुरा हाल

रोमन रेंस के भाई का होगा नाकामुरा के साथ मुकाबला

इस हफ्ते SmackDown में गौंटलेट मैच में नाकामुरा ने रे मिस्टीरियो, किंग कॉर्बिन और डेनियल ब्रायन को हराया था। लेकिन मैच के अंत में रोमन रेंस और जे उसो ने नाकामुरा के ऊपर हमला कर दिया था। इस वजह से WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने इस मैच को जीत लिया। पिछले छह साल से एडम पीयर्स ने कोई मैच नहीं लड़ा है। लेकिन अब Royal Rumble में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा।

इससे पहले अब सभी की नजरें अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में में होने वाले जे उसो और नाकामुरा के मैच पर टिकी हुई है। इससे पहले भी जे उसो और नाकामुरा रिंग शेयर कर चुके हैं। लेकिन इस समय जे उसो का किरदार कुछ अलग है। उनके साथ रोमन रेंस भी हैं। नाकामुरा भी जे उसो के खिलाफ बदला लेने के मूड में होंगे। रोमन रेंस और जे उसो ने जब नाकामुरा को मारा था तो उसके बाद सिजेरो ने ट्वीट कर चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंस

रोमन रेंस इस मैच में दखल देंगे ये बात तो लगभग तय हैं। वहीं रोमन रेंस के सैगमेंट का भी ऐलान हुआ है। एडम पीयर्स के साथ वो बातचीत करेंगे। सिजेरो भी अपने दोस्त नाकामुरा का साथ देने के लिए इस मैच में एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर ब्लू ब्रांड में अगले हफ्ते घमासान देखने को मिलेगा। अगर रोमन रेंस इस मैच में आएंगे तो फिर एडम पीयर्स भी आकर इस मैच में कुछ अलग कर सकते हैं। एडम पीयर्स इस समय अथॉरिटी फीगर के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में वो कुछ बड़े ऐलान यहां पर कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications