Things Subtly Told SmackDown (13 December 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बेहतरीन रहा। Saturday Night's Main Event के पहले यह ब्लू ब्रांड का आखिरी शो था और WWE ने इसके द्वारा प्रभावित किया। शो में जिमी उसो (Jimmy Uso) पर हमला हुआ, वहीं रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ को मैच के लिए चैलेंज दिया। इसके साथ ही बड़ा रिटर्न देखने को मिल गया और विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच हुए। इन सब कुछ के अलावा WWE ने भविष्य से जुड़ी को चीजों के संकेत दिए। इस आर्टिकल में हम 5 चीजों के बारे में बात करेंगे, जो WWE SmackDown के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई गईं।5- WWE दिग्गज रोमन रेंस आखिर अपना ट्राइबल चीफ पद वापस हासिल कर लेंगे? View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ही रोमन रेंस अपने ट्राइबल चीफ पद को दोबारा हासिल करने की कोशिश में लगे हुए थे। उन्हें सोलो सिकोआ से यह मौका नहीं मिल रहा था लेकिन SmackDown में वीडियो पैकेज द्वारा उन्होंने नए ट्राइबल चीफ को चैलेंज दिया। Raw के Netflix डेब्यू पर रोमन का सोलो से मैच होगा। इसके लिए फैंस बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। रोमन काफी टफ स्टार हैं और वो पहले दो बार सोलो को पिन कर चुके हैं। ऐसे में साफ तौर पर लग रहा है कि वो अपना ट्राइबल चीफ पद दोबारा हासिल करेंगे।4- केविन ओवेंस WWE Saturday Night's Main Event में जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस टॉप हील बन चुके हैं और वो विरोधी को धराशाई करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने रैंडी ऑर्टन की हालत खराब करने के लिए बैन किए गए मूव पाइलड्राइवर का इस्तेमाल किया। अब SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस ने ब्रॉल के दौरान कोडी रोड्स पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप से हमला कर दिया। इसके द्वारा केविन ने बता दिया है कि वो अपना ब्रूटल अंदाज दिखाएंगे और वो Saturday Night's Main Event में कोडी रोड्स के खिलाफ जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।3- WWE SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन को बड़ा पुश दिया जाएगा View this post on Instagram Instagram Postकार्मेलो हेज ने NXT में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और जब वो मेन रोस्टर पर आए थे, तो फैंस को उम्मीद थी कि कार्मेलो को तगड़ी बुकिंग मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं है। ब्रॉन स्ट्रोमैन SmackDown में वापसी आए और वो ब्रांड के नए सदस्य बने। उन्होंने कार्मेलो हेज को बहुत आसानी से हरा दिया। पूर्व NXT चैंपियन टफ स्टार हैं और उनका आसानी से हारना काफी बड़ी बात है। WWE ने इससे संकेत दिए हैं कि ब्रॉन को आते ही बड़ा पुश मिलेगा और बड़े रेसलर्स का भी उनके सामने टिक पाना आसान नहीं रहने वाला है।2- WWE ने विमेंस यूएस टाइटल टूर्नामेंट में फैंस की इच्छा पूरी करने का मन बनाया है View this post on Instagram Instagram Postविमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का ऐलान होने के बाद से फैंस बहुत उत्साहित थे। वो कुछ रेसलर्स को इस टाइटल को जीतते हुए देखना चाहते थे। इसमें से दो सबसे प्रमुख नाम चेल्सी ग्रीन और मीचीन थे। WWE ने जरूर फैंस के रिएक्शन देखे होंगे और उन्होंने इन दोनों ही रेसलर्स को फाइनल का हिस्सा बनाया। इससे WWE ने इशारों-इशारों में बताया है कि वो फैंस की बात और इच्छा जरूर सुनते हैं। इसके साथ ही अब यह स्थिति आ गई है कि दोनों में से कोई भी जीतेगा, प्रशंसकों को निराशा नहीं होने वाली है।1- WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर के निशाने पर रोमन रेंस हैं? View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर को ब्लडलाइन के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। वो उस चीज को अब तक नहीं भूले हैं। वापसी के बाद से मैकइंटायर का निशाना असली ब्लडलाइन के सदस्यों पर है। उन्होंने पहले जे उसो को बैकस्टेज धराशाई करके चोटिल किया और फिर सैमी ज़ेन को निशाना बनाया। अब उन्होंने SmackDown में चोटिल जिमी उसो पर वार किया। साफ तौर पर ड्रू असली ब्लडलाइन के सदस्यों को धराशाई कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उनके निशाने पर अब इस ग्रुप के लीडर रोमन रेंस हो सकते हैं।