SmackDown Surprises Can Happen: WWE SmackDown का इस हफ्ते Royal Rumble के बाद पहला एपिसोड देखने को मिलने वाला है। स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते मेंस & विमेंस Royal Rumble विजेता जे उसो (Jey Uso) और शार्लेट फ्लेयर नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा Elimination Chamber इवेंट को जबरदस्त तरीके से बिल्ड किया जा सकता है। साथ ही, ब्लू ब्रांड के शो को रोचक बनाने के लिए कुछ सरप्राइज भी बुक किए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि इस हफ्ते WWE SmackDown में देखने को मिल सकती हैं।
5- WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन के बीच ब्रॉल हो सकता है
Royal Rumble विजेता शार्लेट फ्लेयर ने Raw में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली की मांग के बावजूद उन्हें WrestleMania के लिए चैलेंज नहीं किया। ऐसा लग रहा है कि शार्लेट की निगाहें टिफनी के WWE विमेंस टाइटल पर टिकी हुई हैं। संभव है कि फ्लेयर SmackDown में वापसी के बाद स्ट्रैटन को अपना WrestleMania प्रतिद्वंदी चुन सकती हैं। इस वजह से शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन के बीच बहस शुरू हो सकती है। जल्द ही, बहस ब्रॉल में तब्दील हो सकती है और शार्लेट-टिफनी एक-दूसरे का बुरा हाल करते हुए दिखाई दे सकती हैं।
4- एलेक्सा ब्लिस WWE SmackDown में Wyatt Sick6 जॉइन कर सकती हैं
एलेक्सा ब्लिस की Royal Rumble के जरिए WWE में वापसी हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि एलेक्सा के कॉस्टयूम पर 'Fiend4Ever' लिखा हुआ था और उन्होंने सुपरनैचुरल कैरेक्टर में वापसी की है। बता दें, ब्लिस एक वक्त फीन्ड (ब्रे वायट) की टीम का हिस्सा हुआ करती थीं और ब्रे के भाई अंकल हाउडी का फैक्शन मौजूदा समय में SmackDown में मौजूद है। संभव है कि ब्लिस, वायट के साथ कनेक्शन की वजह से ब्लू ब्रांड में वापसी के बाद हाउडी के Wyatt Sick6 को जॉइन करते हुए सभी को चौंका सकती हैं।
3- WWE SmackDown में जेकब फाटू की हालत खराब कर सकते हैं ब्रॉन स्ट्रोमैन
जेकब फाटू ने Saturday Night's Main Event में हुए मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन को लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद इन दोनों का Royal Rumble मैच में कंफ्रंटेशन हुआ था और स्ट्रोमैन ने फाटू को एलिमिनेट कर दिया था। देखा जाए तो ब्रॉन इतनी आसानी से जेकब का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं। संभव है कि मॉन्स्टर अमंग मैन SmackDown में भी समोअन वेयरवुल्फ को टारगेट करना जारी रख सकते हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन इस दौरान जेकब फाटू को बिना कोई मौके दिए उनपर खतरनाक हमला करके उनकी हालत खराब कर सकते हैं।
2- WWE SmackDown में आखिरकार सोलो सिकोआ की वापसी हो सकती है
सोलो सिकोआ 17 जनवरी को SmackDown में नज़र आने के बाद से ही WWE टीवी से गायब चल रहे हैं। हालांकि, सोलो हमेशा के लिए टीवी से ब्रेक पर नहीं रह सकते हैं। संभव है कि सिकोआ इसी हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो के जरिए आखिरकार अपनी वापसी कर सकते हैं। सोलो सिकोआ वापसी होने की स्थिति में चुप्पी तोड़ते हुए यह चीज साफ कर सकते हैं कि वो रोमन रेंस को एक्नॉलेज करेंगे या नहीं। यही नहीं, सोलो नए ब्लडलाइन के फ्यूचर को लेकर भी बात कर सकते हैं।
1- WWE SmackDown में कोडी रोड्स को चैलेंज कर सकते हैं जे उसो
जे उसो ने 2025 Royal Rumble विजेता बनते हुए सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद मेन इवेंट जे Raw के आखिरी एपिसोड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को चैलेंज करना चाहते थे। हालांकि, रिंग जनरल ने जे को उन्हें चैलेंज ना करने का सुझाव देते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को अपना WrestleMania प्रतिद्वंदी चुनने को कहा था। जे उसो इस हफ्ते SmackDown में कोडी रोड्स से इसी बारे में बात करने आने वाले हैं। देखा जाए तो कोडी किसी चैलेंज से पीछे नहीं हटते हैं और वो जे को उन्हें अपना WrestleMania प्रतिद्वंदी चुनने को कह सकते हैं। इस स्थिति में मेन इवेंट जे बिना देर किए हुए रोड्स को मैच की चुनौती दे सकते हैं।