SummerSlam से पहले SmackDown का बड़ा सुपरस्टार हुआ चोटिल

<p>

साउथ कैरोलीना में हुए स्मैकडाउन लाइव इवेंट से बुरी खबर सामने आई है। स्मैकडाउन लाइव सुपरस्टार टाय डिलिंजर यहां हुए लाइव इवेंट में चोटिल हो गए। रैसलिंग आईएनसी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है।

Ad

WWE के मेन रोस्टर में टाय डिलिंजर ने रॉयल रंबल 2017 में डेब्यू किया था। यहां उन्होंने सरप्राइज एंट्री की थी। अप्रैल में हुए सुपरस्टार्स शेकअप के दौरान डिलिंजर को स्मैकडाउन में डाल दिया गया था। यहां उनकी फ्यूड एडन इंग्लिश के साथ शुरू हुई। इसके बाद स्मैकडाउन में बैरन कॉर्बिन, एजे स्टाइल्स और समोआ जो के साथ उनकी जबरदस्त फाइट हुई।

साउथ कैरोलीना में टाय डिलिंजर का मुकाबला शैल्टन बैंजामिन के साथ हुआ था। मैच के दौरान ही उन्हें चोट लग गई थी। जिसके बाद रैफरी ने साइन देकर सभी को बताया। रैसलिंग आईएनसी की रिपोर्ट के अनुसार डिलिंजर ने टॉप रोप से रिस्क लेकर अपना मूव शैल्टन बैंजामिन को लगाया। लेकिन बैंजामिन ने अपने घुटने से उनके फेस पर मार दिया। इसके बाद डिलिंजर तुरंत फ्लोर पर गिर गए। रैफरी ने इसके बाद चैक किया और साइन बनाकर बोल दिया कि उन्हें चोट लग गई है। मैच को बीच में ही खत्म करना पड़ा था। शैल्टन बैंजामिन को विजेता घोषित यहां कर दिया गया। काउंट आउट के जरिए ये मैच खत्म हुआ।

ट्रेनर की हैल्प के बाद वो बैकस्टेज में गए और आराम किया। हालांकि इसके अलावा उनके बारे में कोई जानकारी अभी उनके बारे में नहीं आई है। उनकी इंजरी अभी इतनी सीरियस नहीं है। लेकिन समरस्लैम से पहले ये तगड़ा झटका उन्हें लगा है। टाय डिलिंजर इस समय WWE में उभरते सुपरस्टार है। WWE की तरफ से कोई भी ऑफिशियल एलान उनको लेकर नहीं हुआ है। अगर चोट गंभीर होगी तो फिर WWE इस बारे में जानकारी जल्द ही फैंस के सामने रखेगा। फिलहाल स्मैकडाउन के एपिसोड में वो नजर नहीं आएंगे।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications