वेलेंटाइन डे के दिन होने वाले SmackDown के एपिसोड में पहली बार ओटिस और मैंडी रोज डेट पर जाएंगे

Enter caption

स्मैकडाउन में इस समय मैंडी रोज और ओटिस की स्टोरीलाइन जबरदस्त चल रही है। दोनों का प्यार चरम पर दिख रहा है। रिंग साइड पर हमेशा मैंडी रोज के ओटिस नजर आते हैं। बैकस्टेज में भी इन दोनों के बीच काफी कुछ हुआ। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ओटिस और मैंडी रोज ने अपनी डेट की ऑफिशियल तारीख जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE- 31 जनवरी, 2020

14 तारीख को होने वाली स्मैकडाउन के एपिसोड में ये दोनों एक दूसरे को डेट करते हुए नजर आएंगे। इसी दिन वेलेंटाइन डे भी होता है। पिछले साल के अंत में इन दोनों के बीच कहानी शुरू हुई थी। इन दोनों की कहानी में कुछ समय के लिए जिगलर भी नजर आए थे। हालांकि बैकस्टेज ही ये कहानी ज्यादा चली लेकिन फैंस को ये सब पसंद आ रहा है। ओटिस और मैंडी ने इंटरटेनिंग मोमेंट्स से सभी का दिल जीत लिया। रॉयल रंबल में भी मैंडी रोज को एलिमिनेट होने से ओटिस ने बचाया था।

इस हफ्ते हार के बाद मैंडी और सोन्या का आमना-सामना हैवी मशीनरी से हुआ। इस दौरान मैंडी ने ओटिस को ऱॉयल रंबल में मदद करने के लिए थैंक्यू कहा। इसके बाद ओटिस ने मैंडी को डेट के लिए कह दिया। रोज ने शुरू में इस बात को खारिज कर दिया। लेकिन बाद में वेलेंटाइन डे के दिन फ्री रहने की बात कह कर ये बता दिया की वो डेट के लिए राजी हो गई हैं।

अब फैंस स्मैकडाउन के उस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं जिसमें ये कहानी और अच्छे से आगे बढ़ेगी। यानि की 14 फरवरी को ओटिस औऱ मैंडी की पहले डेट सभी फैंस देखेंगे। हालांकि इस डेट में कोई दखल देगा ये तो आने वाला वक्त हो बताएगा। लेकिन फिलहाल इन दोनों को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है। पिछले एक महीने से बैकस्टेज में इन दोनों ने काफी अच्छा काम किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links