व्यूअरशिप को लेकर इस हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) स्मैकडाउन का शो खराब रहा है। WWE रॉ की व्यूअरशिप भी काफी कम रही थी और अब स्मैकडाउन की व्यूअरशिप काफी कम है। पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में थोड़ा सा उछाल आया था लेकिन इस हफ्ते ठीक उल्टा हो गया है। WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप इस बार की सबसे घटिया रही है। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ मैच में जॉन सीना को जबरदस्त बू मिलीThere's no hiding from the #MonsterAmongMen!!#SmackDown @BraunStrowman @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/hBwKhxkAEV— WWE (@WWE) June 6, 2020WWE स्मैकडाउन की व्यूअऱशिप C A T E R P I L L A R#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/LP8X5UvyVF— WWE (@WWE) June 6, 2020इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.935 मिलियन रही है। शोबज डेली की रिपोर्ट के अनुसार पहले घंटे स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.962 रही थी। और इसके बाद दूसरे घंटे में ये घटकर 1.908 मिलियन हो गई है। दूसरे घंटे में व्यूअर्स की काफी गिरावट देखने को मिली। पिछले कई महीने से स्मैकडाउन की व्यूअरशिप काफी अच्छी रही है। इस समय लाइव क्राउड भी मौजूद नहीं है इसके बावजदू भी स्मैकडाउन की व्यूअरशिप अच्छी रही थी। लेकिन इस हफ्ते काफी बुरी खबर सामने आई है। WWE रॉ और स्मैकडाउन पिछले तीन महीने से परफॉर्मेंस सेंटर से प्रसारित हो रहा है। कोरोना वायरस के कारण ये स्थिति हुई है। लाइव क्राउड भी मौजूद नहीं है। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस बार 10.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। बैकलैश से पहले बड़ा झटका ये WWE को लगा है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 2.170 मिलियन रही थी। आप देख सकते हैं कि बहुत ही गिरावट सामने आई है। हालांकि इस हफ्ते स्मैकाडउन का एपिसोड अच्छा ही रहा था। बैकलैश पीवीवी को लेकर बिल्डअप यहां देखने को मिला था। अच्छे एपिसोड के बाद भी व्यूअरशिप में काफी गिरावट आई है। रॉ वैसे ही नुकसान में चल रही है। और अब स्मैकडाउन का भी बुरा हाल सामने आया है। WWE को इस वजह से काफी नुकसान हुआ है।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो अपना मोमेंटम खो चुके हैं