"खून के रिश्ते सबसे पहले आते हैं"- WWE Clash at the Castle में शानदार डेब्यू के बाद Roman Reigns के भाई ने तोड़ी चुप्पी

..
ब्लडलाइन ग्रुप में दिखेंगा नया मेंबर
ब्लडलाइन ग्रुप में दिखेंगा नया मेंबर

Solo Sikoa: WWE क्लैश एट द कैसल 2022 (Clash at the Castle) के मेन इवेंट में NXT स्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने डेब्यू करके सभी को चौंकाते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की। हाल ही में सोलो ने सोशल मीडिया पर WWE यूनिवर्स को एक खास संदेश दिया है।

NXT स्टार सोलो सिकोआ असल में जिमी और जे उसो के सगे भाई हैं। साथ ही वो रोमन रेंस के कजिन भी हैं। पिछले हफ्ते हुए Clash at the Castle शो के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच चल रहे मुकाबले में दखल देकर सभी को हैरान कर दिया था।

मैच के अंत में जब स्कॉटिश वॉरियर, ट्राइबल चीफ को पिन कर रहे थे, तभी सिकोआ ने रेफरी को खींचकर रिंग से बाहर कर दिया। इसका फायदा उठाते हुए हेड ऑफ द टेबल ने ड्रू को स्पीयर मारकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस की मदद करने के बाद सोलो सिकोआ, ब्लडलाइन फैक्शन के नए मेंबर बन चुके हैं।

WWE ने हाल ही में Fox चैनल के ट्विटर अकाउंट में ब्लडलाइन की उपलब्धियों की एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें सोलो सिकोआ के Clash at the Castle में डेब्यू को भी दिखाया गया है। NXT स्टार ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा,

"खून के रिश्ते हमेशा सबसे पहले आते हैं।"

सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन में शामिल होने पर आया WWE यूनिवर्स का रिएक्शन

कई फैंस ने सोलो सिकोआ के ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है। फैंस ने सोलो के लिए खुशी जाहिर करते हुए उनकी तारीफ की। आइए देखते हैं कुछ ट्वीट्स:

इस फैन का कहना है कि वो सोलो सिकोआ के लिए बहुत ही खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि सिकोआ हर हफ्ते SmackDown में अपने परिवार के साथ दिखाई देंगे।

इस फैन का कहना है कि वो सोलो सिकोआ के साथ सहमत हैं।

इस फैन ने कहा कि सोलो सिकोआ को सभी को बताना होगा कि वो कौन हैं। उनसे SmackDown के लिए इंतजार नहीं हो रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links