Stars Can Cause Jacob Fatu Loss SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस शो के लिए कुछ बड़े मैच बुक हो गए हैं। जेकब फाटू (Jacob Fatu) भी एक्शन में दिखाई देंगे। उनका सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन से लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में देखने को मिलेगा। जेकब काफी खतरनाक स्टार है और उनका ज्यादातर समय मॉन्स्टर अमंग मैन के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। कुछ ऐसा ही SmackDown में भी हो सकता है। जेकब की जीत के चांस ज्यादा हैं लेकिन कुछ रेसलर्स दखल देकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके कारण जेकब फाटू की ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ SmackDown में हार हो सकती है।
3- WWE SmackDown में सोलो सिकोआ बन सकते हैं जेकब फाटू की हार का कारण
जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच दो हफ्ते पहले मैच देखने को मिला था। इसमें सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने दखल देकर ब्रॉन पर अटैक किया था। इसी वजह से स्ट्रोमैन को DQ से जीत हो गई थी और उन्हें यूएस टाइटल मैच मिला था। जेकब अपनी हार से बेहद गुस्सा थे। उन्होंने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा पर गुस्सा दिखाया था।
पिछले हफ्ते भी जेकब फाटू ने सोलो को उनके बिजनेस से दूर रहने के लिए कहा था। फाटू अब लगातार सोलो के हाथ से बाहर जा रहे हैं। इसी वजह से सिकोआ अपने पूर्व इन्फोर्सर को धोखा दे सकते हैं। वो मैच में दखल देकर जेकब फाटू की हार का कारण बन सकते हैं और उनके खिलाफ अपनी स्टोरी की शुरुआत कर सकते हैं। सोलो और जेकब को फैंस आमने-सामने देखना चाहते हैं। इसकी शुरुआत WWE SmackDown के एपिसोड से हो सकती है।
2- WWE SmackDown में टामा टोंगा बन सकते हैं जेकब फाटू की हार की वजह
सोलो सिकोआ जब एक्शन से दूर थे, तो उस समय जेकब फाटू और टामा टोंगा साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि, सोलो के वापस आने के बाद चीजें बदल गई हैं। टामा अब सिकोआ के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। जेकब फाटू सिर्फ सोलो से नहीं, बल्कि टामा टोंगा से भी खुश नहीं हैं। उन्होंने पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन को भी उनसे दूर रहने के लिए कहा है। टामा को यह चीज पसंद नहीं आई होगी। टामा अपने पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के साथ मिलकर बड़ा गेम खेल सकते हैं।
टोंगा मैच में दखल देकर फाटू की ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हार का कारण बन सकते हैं। जेकब फाटू को शायद यह चीज पसंद नहीं आएगी। इसके बाद वो टामा पर अटैक करने का फैसला कर सकते हैं। उस समय सोलो सिकोआ आ सकते हैं और वो जेकब को समझाने की एक्टिंग करने के बाद उनपर समोअन स्पाइक लगा सकते हैं। इसी के साथ सोलो और टामा, जेकब को नए ब्लडलाइन से बाहर कर सकते हैं।
1- WWE SmackDown के एपिसोड में एलए नाइट बन सकते हैं जेकब फाटू की हार का कारण
WWE SmackDown के आखिर एपिसोड में एलए नाइट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच देखने को मिला था। यह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच बढ़िया तरह से आगे बढ़ रहा था। इसमें जेकब फाटू ने दखल देकर न सिर्फ ब्रॉन स्ट्रोमैन, बल्कि एलए नाइट पर भी अटैक किया था। इसी वजह से एलए अब बदला लेना चाहेंगे और SmackDown का अगला शो एकदम सही रहेगा।
लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में जब ब्रॉन स्ट्रोमैन हार के बेहद करीब हो, तो उस समय नाइट आ सकते हैं। वो दखल देकर फाटू पर अटैक कर सकते हैं और इसी का फायदा उठाकर ब्रॉन की जीत देखने को मिल सकती है। इस तरह का एंगल WrestleMania के लिए मेगास्टार और समोअन वेयरवुल्फ के बीच यूएस टाइटल मैच की नींव बो सकता है।