Jacob Fatu vs Braun Strowman Match Announced: WWE SmackDown में जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच जबरदस्त राइवलरी चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर खतरनाक हमला कर चुके हैं। WWE ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए बड़े मुकाबले का ऐलान कर दिया है। SmackDown का अगला एपिसोड शिकागो में होगा। वहां पर फाटू और स्ट्रोमैन के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच तय कर दिया है। रिंग में अब सारी हदें पार होती हुई दिख सकती हैं।
जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं और दोनों का अंत DQ से हुआ है। पिछले हफ्ते दोनों का मैच हुआ था। वहां पर सोलो सिकोआ और टामा टोंगा की दखलअंदाजी की वजह से फाटू को हार का सामना करना पड़ा। DQ से जीत हासिल कर स्ट्रोमैन को यूएस टाइटल मैच मिल गया था। इसके बाद फाटू काफी गुस्से में आ गए थे और उन्होंने बैकस्टेज सिकोआ के ऊपर गुस्सा निकाला था।
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में स्ट्रोमैन और एलए नाइट के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मुकाबले में फाटू ने दखल देकर दोनों स्टार्स की हालत खराब कर दी। नो कॉन्टेस्ट के जरिए मुकाबला खत्म हुआ। फाटू और स्ट्रोमैन कई हफ्तों से आपस में उलझे हुए हैं। अब दोनों को अगले हफ्ते अपने मतभेदों को सुलझाने का बड़ा मौका मिल चुका है। WWE द्वारा लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच का ऐलान कर दिया गया है। आप सभी जानते हैं कि दोनों खतरनाक स्टार हैं और ताबड़तोड़ एक्शन दिखाने में माहिर हैं। रिंग में तबाही मचना अब लगभग तय दिख रहा है।
WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा जेकब फाटू का मैच?
WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे पास आ रहा है। जेकब फाटू को लेकर चीजें अभी तक क्लियर नहीं हैं। कहा जा रहा है कि सोलो सिकोआ के साथ उनका मैच हो सकता है। दोनों के बीच चीजें बिल्कुल सही नहीं चल रही हैं। सिकोआ से फाटू कह चुके हैं कि वह उनके काम में दखलअंदाजी ना करें। आने वाले हफ्तों में मामला और खराब होता है तो फिर सोलो के ऊपर फाटू अटैक कर सकते हैं। वहां से दोनों के बीच बड़ी राइवलरी शुरू हो सकती है। नतीजन WrestleMania 41 में मैच होना पक्का है।