WWE SmackDown में Solo Sikoa ने दिखाया असली चेहरा, पीठ पीछे साथी का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

Ujjaval
सोलो सिकोआ और जेकब फाटू रिंग में एक साथ (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ और जेकब फाटू रिंग में एक साथ (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Takes Shot Jacob Fatu: WWE SmackDown में काफी समय से सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जेकब फाटू (Jacob Fatu) के बीच अनबन देखने को मिल रही है। अब तक उनके बीच ज्यादा कुछ नहीं हुआ था लेकिन WWE SmackDown के हालिया शो में ऐसी चीज हुई, जिससे अब दोनों का अलग होना लगभग तय है। जेकब फाटू के सामने सोलो सिकोआ का असली चेहरा आ गया।

Ad

WWE SmackDown की शुरुआत में सैथ रॉलिंस ने अपने प्रोमो सैगमेंट द्वारा जेकब फाटू को सोलो सिकोआ के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। बाद में जेसी मटेओ का जिमी उसो से सिंगल्स मैच हुआ। इस मुकाबले में सोलो सिकोआ ने दखल दिया और रेफरी का ध्यान उनपर था। दूसरी ओर, जेकब फाटू ने जिमी उसो का ध्यान भटका दिया। जेसी इसका फायदा उठाने गए लेकिन उन्होंने गलती से जेकब को ही एप्रन से नीचे धकेल दिया। जिमी ने फायदा उठाकर रोलअप से जीत दर्ज कर ली। जेसी मटेओ साफ तौर पर इससे खुश नहीं थे।

इसी वजह से उन्होंने बैकस्टेज सोलो सिकोआ से बात की और बताया कि उन्हें जेकब फाटू के वफादार होने पर शक है। सोलो ने कहा कि वो जेकब को यहां लेकर आए थे और उन्हें सबकुछ पता है। सोलो ने कहा कि वो चीजों को संभाल लेंगे। इसके बाद सोलो ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि फाटू सिर्फ बवाल मचा सकते हैं और उनके पास दिमाग नहीं है। इसी वजह से वो पूरी तरह कंट्रोल में हैं। सोलो और जेसी के वहां से जाने के बाद पता चला कि जेकब फाटू गेट के पीछे छुपकर सबकुछ सुन रहे थे। ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द अलग हो सकते हैं।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE Money in the Bank में जेकब फाटू देंगे सोलो सिकोआ को धोखा?

सोलो सिकोआ मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। सोलो हील हैं और इसी के चलते उनके फैक्शन के सदस्यों का दखल संभव है। जेसी मटेओ और जेकब फाटू इंटरफेयर कर सकते हैं। इसी बीच जेकब चाहें, तो बड़ा दांव खेल सकते हैं। वो पूर्व ट्राइबल चीफ पर हमला कर सकते हैं और धोखा देकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं। इस तरह का एंगल फैंस को पसंद आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications