'यह दिन...'- WWE दिग्गज के ऊपर जानलेवा हमला करने के बाद नए ट्राइबल चीफ ने भरी हुंकार, SmackDown के बाद दिया बहुत बड़ा बयान

WWE
जानिए WWE सुपरस्टार ने क्या प्रतिक्रिया दी? (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Reacted Decimation Of Paul Heyman: WWE Smackdown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। मेन इवेंट में पॉल हेमन (Paul Heyman) के ऊपर ब्लडलाइन ने खतरनाक अटैक किया। ये हमला इतना जबरदस्त था कि उन्हें स्ट्रेचर से ले जाकर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। खैर बहुत बड़े बवाल के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

मेन इवेंट में ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी का आयोजन किया गया था। सोलो ने पहले जेकब फाटू का स्वागत किया। इसके बाद ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने सिकोआ को एक्नॉलेज किया। सोलो ने पॉल हेमन को माला देकर उन्हें पहनाने के लिए कहा। हेमन ने कहा कि वो उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं। सिकोआ को गुस्सा आ गया और उन्होंने हेमन को समोअन स्पाइक लगा दिया।

जेकब फाटू ने इसके बाद टॉप रोप से हेमन के ऊपर स्प्लैश लगाया। अंत में फाटू, टांगा लोआ और टामा टोंगा ने मिलकर कमेंट्री टेबल पर हेमन को पावरबॉम्ब देकर धराशाई कर दिया। हेमन को स्ट्रेचर के द्वारा मैडिसन स्क्वायर गार्डन से बाहर ले जाया गया। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे ज्यादा अभी तक उनके बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है। सिकोआ ने अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

यह दिन, जिसे मैडिसन स्क्वायर गार्डन कभी नहीं भूलेगा।

क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच होगा?

WWE WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। पॉल हेमन के ऊपर हुए अटैक के बाद उनकी वापसी की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है। कुछ फैंस का कहना है कि वो अब पॉल हेमन का बदला लेने के लिए रिंग में जल्द एंट्री कर सकते हैंं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि SummerSlam 2024 में रेंस और सिकोआ के बीच महामुकाबला हो सकता है।

बात चाहे कुछ भी हो लेकिन ब्लडलाइन की कहानी में नया मोड़ आ गया है। WWE ने इनकी स्टोरीलाइन को मजेदार बना दिया है। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। देखना होगा कि हेमन के ऊपर अटैक होने के बाद आगे क्या कुछ नया होगा। हेमन को लेकर भी कुछ ना कुछ बड़ा अपडेट जरूर आएगा। वैसे Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट भी जोरदार होगा। ब्लडलाइन की टक्कर इस शो में रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और कोडी रोड्स से होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications