WWE दिग्गज Paul Heyman को Bloodline से बाहर करने के बाद Solo Sikoa की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, Roman Reigns को भी लिया आड़े हाथ?

WWE
WWE SmackDown में पॉल हेमन के ऊपर हुआ तगड़ा अटैक (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Reaction After Destroy Paul Heyman: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में द ब्लडलाइन ने पॉल हेमन (Paul Heyman) के ऊपर खतरनाक हमला किया। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का खतरनाक गुस्सा इस बार देखने को मिला। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि हेमन को इस तरह पीटा जाएगा। खैर अब सिकोआ की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी का आयोजन हुआ। सिकोआ ने पहले जेकब फाटू का स्वागत किया। इसके बाद ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया। हालांकि, पॉल हेमन ने सिकोआ को माला पहनाने और एक्नॉलेज करने से मना कर दिया।

सिकोआ ने इसके बाद पॉल हेमन को धमाकेदार समोअन स्पाइक लगाया। फाटू ने फिर टॉप रोप से उन्हें स्प्लैश लगाया। इसके बाद फाटू, टांगा लोआ और टामा टोंगा ने मिलकर कमेंट्री टेबल पर हेमन को पावरबॉम्ब देकर धराशाई कर दिया।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोलो सिकोआ ने साल 2023 में WWE की मैडिसन स्क्वायर गार्डन यात्रा के दौरान रेंस से माला लेने को याद किया।

Ad

अपनी इस प्रतिक्रिया से सिकोआ ने रेंस के ऊपर भी निशाना साधा है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में माल की वजह से ही पॉल हेमन के ऊपर हमला हुआ। अब स्टोरी बहुत ही मजेदार हो गई है। सिकोआ ने पूरी तरह अपने आपको ट्राइबल चीफ मान लिया है। उनके अन्य साथियों ने इस बार उन्हें एक्नॉलेज भी किया।

क्या अब WWE में बहुत जल्द रोमन रेंस वापसी करेंगे?

पॉल हेमन के ऊपर हुए अटैक से अब ब्लडलाइन में चीजें काफी बदल गईं हैं। सभी ने सोचा था कि पॉल को बचाने कोई आएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि रोमन रेंस कब वापसी करेंगे। उनकी वापसी के बाद भी अब काफी बवाल होगा। कहा जा रहा है कि सिकोआ के साथ उनकी राइवलरी अब शुरू होगी।

SummerSlam 2024 में रेंस और सिकोआ के बीच हर कोई मुकाबला देखना चाहता है। ब्लडलाइन की इस स्टोरी में आगे क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। अब लगता है कि बहुत जल्द रोमन रेंस वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications