WWE Crown Jewel में जीत के बाद ट्राइबल चीफ ने Roman Reigns पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Ujjaval
WWE Crown Jewel में जीत के बाद ट्राइबल चीफ का बड़ा दावा (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel में जीत के बाद ट्राइबल चीफ का बड़ा दावा (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Takes Shot Roman Reigns: WWE Crown Jewel में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को पिन करके फैंस को चौंका दिया। उन्होंने नए ब्लडलाइन को रेंस और उसोज़ पर बड़ी जीत दिलाई। WWE अभी लाइव टूर पर है और इसके पहले सोलो सिकोआ का एक रोचक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने रोमन-उसोज़ पर जीत को लेकर चुप्पी तोड़ी और खुद को अभी भी ट्राइबल चीफ बताया।

Ad

WWE ने थोड़े समय पहले ही आयरलैंड में हो रहे लाइव इवेंट के बैकस्टेज की एक वीडियो पोस्ट की। इसमें सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस पर निशाना साधा और कहा कि वो अभी भी ट्राइबल चीफ हैं। सिकोआ ने इसी बीच डबलिन में हो रहे इस शो की सफलता और सोल्डआउट होने का श्रेय खुद लिया। उन्होंने कहा,

"मैं अभी भी आपका ट्राइबल चीफ हूं। ट्राइबल चीफ अभी डबलिन, आयरलैंड में हैं। हम यहां सोल्ड आउट हो चुके हैं और यह चीज मेरे कारण हुई है। पूरी दुनिया और यहां मौजूद सभी लोग मुझे एक्नॉलेज करेंगे।

आप नीचे यह खास वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE Crown Jewel में सोलो सिकोआ ने दो समोअन स्पाइक लगाकर रोमन रेंस को किया पिन

Crown Jewel 2024 की शुरुआत में रोमन रेंस और उसोज़ का मुकाबला सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा से देखने को मिला। यह टैग टीम मैच काफी ज्यादा रोचक रहा और रोमन की टीम की जीत की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि, अंत में जेकब फाटू ने चीजें पलट दी। उन्होंने रोमन रेंस पर मूनसॉल्ट लगाया और फिर द उसोज़ पर डाइव लगा दी। सोलो सिकोआ के लिए इसके बाद चीजें आसान हो गई और उन्होंने रोमन रेंस पर लगातार दो बार समोअन स्पाइक लगाए। इसके साथ ही उन्होंने असली ट्राइबल चीज़ को पिन किया और जीत दर्ज कर ली।

रोमन रेंस का पिन होना काफी बड़ी बात रही थी। ट्राइबल चीफ गिमिक में आने के बाद रोमन की यह तीसरी बार पिनफॉल से हार रही थी। सोलो सिकोआ और उनके ब्लडलाइन का कद जरूर इस जीत के बाद बढ़ा है। मैच के बाद बवाल हुआ और सैमी ज़ेन भी अब स्टोरीलाइन में जुड़ गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि चीजें किस तरह से आगे बढ़ती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications