इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन(SmackDown) का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। WWE समरस्लैम(SummerSlam) 2020 के बाद सोन्या डेविल(Sonya Deville) पहली बार टीवी पर नजर आईं। नए साल में फैंस को सोन्या डेविल ने वापसी कर तोहफा दिया है। सोन्या डेविल बैकस्टेज नजर आईं। इसके बाद माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स ने इस बात का ऐलान किया कि उन्होंने वापसी कर ली है। यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसीWWE सुपरस्टार ने की जबरदस्त वापसीसोन्या डेविल ने WWE के ब्लू ब्रांड में वापसी की है। नए साल फैंस को बड़ा सरप्राइज उन्होंने दिया है। पिछले साल SummerSlam में अंतिम बार सोन्या नजर आईँ थी। इस बड़े इवेंट में उनका मैच उनकी बेस्ट फ्रैंड मैंडी रोज से हुआ था। इस मैच की शर्त ये थी कि जो इस मैच को हारेगा वो WWE छोड़ देगा। सोन्या डेविल ये मैच हार गईं थी। इसके बाद वो नजर नहीं आईं।WOAH. @SonyaDevilleWWE is BACK on #SmackDown! pic.twitter.com/AcId1KWFDV— WWE (@WWE) January 2, 2021हालांकि किसी ने सोचा नहीं था कि उनकी वापसी होगी। लेकिन नए साल में WWE ने भी कमाल का काम किया है। अब ब्लू ब्रांड में विमेंस डिवीजन में और भी मजा आगे आने वाला है। दरअसल सोन्या डेविल को मैंडी रोज के खिलाफ हार के लिए बुक किया गया था। सोन्या के घर में कुछ दिक्कत हो गई थी जिस वजह से वो कुछ दिन एक्शन में नजर नहीं आना चाहती थी। इस वजह से उनकी हार हुई। शुरूआत में ये हेयर VS हेयर मैच था। लेकिन बाद में इस मैच की शर्त को बदल दिया गया था। इस वजह से ये मैच भी शानदार हुआ था। ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामनेये देखकर सभी को अच्छा लगा कि WWE टीवी पर सोन्या डेविल ने वापसी कर ली है। अब उनकी वापसी हो गई है तो वो जल्द ही टाइटल पिक्चर में भी नजर आ सकती हैं। पिछले साल उन्हें काफी पुश दिया गया है। सिंगल रन उनका अच्छा रहा था। हील के तौर पर अपने कैरेक्टर को उन्होंने काफी अच्छे से निभाया है। शायद हो सकता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में वो साशा बैंक्स को चुनौती देते हुए नजर आ सकती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।