स्टैफनी मैकमैहन ने अपने पिता और WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को द फीन्ड से दूर रहने की सलाह दी

Enter caption

WWE समरस्लैम से पहले स्मैकडाउन का एपिसोड शानदार रहा। WWE चेयरमैन ने वापसी की और ओपनिंग सैगमेंट में ही वो आए। विंस मैकमैहन का स्वागत फैंस ने किया और विंस ने भी कई चीजें हाइप करने की कोशिश की। इस दौरान WWE सुपरस्टार द फीन्ड भी रिंग में आ गए थे। उन्होंने विंस मैकमैहन को बिल्कुल भी हिलने का मौका नहीं दिया। अब ट्विटर पर स्टैफनी मैकमैहन ने इस बारे में अपनी बात रखी है। स्टैफनी ने अपने पिता को फीन्ड से दूर रहने को कहा है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 21 अगस्त, 2020

Ad

WWE स्मैकडाउन में विंस मैकमैहन की एंट्री

जैसा की सभी जानते हैं इस हफ्ते WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने शो की शुरूआत की थी। विंस ने Thunderdome के साथ- साथ समरस्लैम को लेकर बहुत सी चीजों पर बात की। काफी खुश नजर वो आ रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही द फीन्ड का म्यूजिक बज गया और वो रिंग में आ गए थे। द फीन्ड को देखकर थोड़ी दर तक विंस कुछ बोल नहीं पाए और घबरा से गए।

इसके बाद WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन भी रिंग में गए। काफी दिनों बाद ये नजारा देखने को मिला था। सभी ने सोचा था कि अब दोनों के बीच फाइट होगी लेकिन इतने में रेट्रीब्यूशन ने रिंग को घेर लिया। तुरंत लाइट चली गई और द फीन्ड रिंग से गायब हो गए थे।रेट्रीब्यूशन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन पर बुरी तरह से इसके बाद अटैक कर दिया था। स्ट्रोमैन को बचाने के लिए इसके बाद लॉकर रूम बाहर आ गया। रेट्रीब्यूशन इसके बाद रिंग से भाग गए।

अब 23 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन काफी गुस्से में नजर आए। अब वो कुछ ना कुछ समरस्लैम में जरूर करेंगे। फैंस भी इसी चीज का इंतजार कर रहे हैं। वैसे स्टैफनी मैकमैहन ने इस तरह का ट्वीट क्यों किया ये किसी को नहीं पता है। शायद इसका कुछ और मतलब भी हो सकता है। लेकिन उन्होंने अपनी पिता को साफ नसीहत द फीन्ड से दूर रहने की दे दी है।

विंस मैकमैहन भी समरस्लैम में रिंग में नजर आ सकते हैं। क्योंकि इस बार तो फीन्ड ने उन्हें डरा दिया था। क्या पता समरस्लैम में आकर वो कुछ ऐसा करें जिससे फीन्ड की हालत खराब हो जाए। इस चीज से ब्रॉन स्ट्रोमैन को फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: SummerSlam से पहले अचानक WWE को नया चैंपियन मिलने से ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications