WWE और रेसलिंग की दुनिया में स्टीव ऑस्टिन को दिग्गजों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। अपने वक्त में उन्होंने बेहतरीन रिंग प्रदर्शन कर सभी फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई। हालांकि गंभीर चोट के कारण उन्हें 2003 में रिंग को अलविदा बोलना पड़ा लेकिन वो WWE में दस्तक देते रहते हैं।स्टोन कोल्ड ने WWE नेटवर्क की स्पेशल डोक्यूमेंटी अंडरटेकर लास्ट राइड में कई बार दस्तक दी है। लास्ट राइड के दौरान उन्होंने एजे स्टाइल्स की काफी तारीफ की है। स्टाइल्स को भी अब अंडरटेकर के लास्ट विरोधी के रुप में अलग पहचान मिल गई है। हाल ही में अंडरटेकर ने अपनी रिटायरमेंट का घोषणा की है।ये भी पढ़ें-दिग्गज अंडरटेकर ने कहा रिंग को अलविदा, WWE ने दी शानदार विदाईस्टोन कोल्ड स्टीव ऑर्टिन ने बताया कि इस वक्त एजे स्टाइल्स सबसे बेस्ट रेसलर में से एक है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्टाइल्स पर अंडरटेकर खुद भी भरोसा करते हैं।मेरे ख्याल से इस वक्त एजे स्टाइल्स बेस्ट रेसलर हैं। अंडरटेकर भी उनपर भरोसा करते हैं। अंडरटेकर का करियर सबके सामने है और वो चाहते हैं कि उनके जैसा काम दूसरा कोई करे और इसलिए वो स्टाइल्स पर भरोसा करते हैं।Shout out to @steveaustinBSR for this first peek behind the @undertaker curtain.(Speaking of, we could use a little more #BrokenSkullSessions) 🤔🤔🤔#TheLastRide pic.twitter.com/GwZysMj5r9— WWE Network (@WWENetwork) June 22, 2020WWE में स्टीव ऑस्टिन का करियरसाल 1995 के दौरान स्टीव ऑस्टिन ने WWE में डेब्यू किया था। हालांकि फैंस के फेवरेट बनने में उन्हें वक्त लगा। साल 1996 किंंग ऑफ द रिंग के दौरान ऑस्टिन 3:16 ने उन्हें अलग पहचान दी। जिससे बाद ऑस्टिन और विंस मैकमैहन के बीच लड़ाई सबसे यादगार पलों में से एक है।विंस मैकमैहन के साथ स्टीव ऑस्टिन को डाला गया और फैंस ने ऑस्टिन का काफी साथ दिया, जबकि वो सभी के बेस्ट रेसलर बन गए। स्टीव ऑस्टिन ने 6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता, तीन बार रॉयल रंबल को अपने नाम किया, किंग ऑफ द रिंग भी बने। साल 2003 में रिटायर होने के बाद वो WWE में दस्तक देते रहे। साल 2009 मे उन्हें हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया। Phenomenal. #SmackDown #ICTitle @AJStylesOrg pic.twitter.com/e8QYC3Yryg— WWE (@WWE) June 13, 2020खैर, ऑस्टिन की पसंद रोमन रेंस नहीं बल्कि एजे स्टाइल्स है जिसपर अंडरटेकर जैसे दिग्गज का भी भरोसा है। अब देखना होगा कि क्या स्टाइल्स इस भरोसा पर खरे उतर पाते हैं या नहीं।