3 WWE Superstars जो SummerSlam 2024 में Bloodline को हराने में Cody Rhodes की मदद कर सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Could Help Cody Rhodes SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने अभी तक रोड्स का बुरा हाल किया है। यहां तक कि रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का साथ मिलने के बावजूद कुछ नहीं हो पाया।

SummerSlam 2024 में होने वाले मैच में ब्लडलाइन की दखलअंदाजी जरूर होगी। कोडी का साथ देने के लिए एक बार फिर रैंडी और केविन आएंगे। अगर ऑर्टन और ओवेंस को भी ब्लडलाइन ने धराशाई कर दिया तो फिर क्या होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो समर की सबसे बड़ी पार्टी में कोडी रोड्स का साथ दे सकते हैं।

#3 क्या WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस देंगे एक बार फिर साथ?

द ब्लडलाइन से लड़ने में कोडी रोड्स का साथ आजतक सबसे खास तरीके से सैथ रॉलिंस ने दिया है। WrestleMania 40 में कोडी को सफलता मिली और इसका पूरा श्रेय रॉलिंस को जाता है। कहा जाए तो इस साल सैथ ने कोडी का पूरा साथ निभाया है।

SummerSlam 2024 में भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है। Raw में वो सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के साथ विवाद में उलझे हैं लेकिन चीजें कभी भी पलट सकती है। वो ड्रू और पंक से निपटने के साथ-साथ ब्लडलाइन को संभालने के लिए कोडी का साथ दे सकते हैं। अगर SummerSlam में रैंडी और केविन धराशाई हो जाएंगे तो फिर रॉलिंस की वापसी देखने को मिल सकती है।

#2 क्या पॉल हेमन का बदला लेने के लिए WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर करेंगे वापसी?

कुछ हफ्ते पहले सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर जानलेवा अटैक किया था। इस बात से जरूर ब्रॉक लैसनर को भी ठेस पहुंची होगी। पॉल और ब्रॉक के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं।

पिछले साल SummerSlam के बाद से अभी तक WWE रिंग में ब्रॉक नज़र नहीं आए हैं। वो इस बार वापसी कर कोडी रोड्स का साथ दे सकते हैं। इसके अलावा नई ब्लडलाइन को धराशाई कर हेमन के ऊपर हुए अटैक का बदला ले सकते हैं।

#1 कोडी रोड्स को पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन का साथ मिल सकता है

WWE में कोडी रोड्स के सबसे बड़े दुश्मन अभी तक रोमन रेंस रह चुके हैं। हालांकि, SummerSlam 2024 में वो रेंस के ऊपर भरोसा कर सकते हैं। रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में उथल-पुथल मची हुई है। सिकोआ ने अपने आपको ट्राइबल चीफ घोषित कर दिया है। वो रेंस को ललकार भी चुके हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन वापसी कर सकते हैं।

रोमन SummerSlam में वापसी कर कोडी रोड्स का साथ दे सकते हैं। उनकी वापसी का इससे अच्छा तरीका कुछ भी नहीं हो सकता है। रोमन आकर नई ब्लडलाइन के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसका फायदा उठाकर कोडी अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे। यहां से रेंस और सिकोआ की राइवलरी शुरू हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications