रॉ ऑफ एयर होने के बाद मैकइंटायर ने रिंग में कदम रखा और केविन ओवेंंस के ऊपर हमला किया। इसके बाद मैकइंटायर ने फीन्ड को मैच के लिए चैलेंज किया। स्टील केज में इन दोनों का जबरदस्त मैच इसके बाद हुआ। द फीन्ड ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप यहां अंत में डिफेंड कर ली।सर्वाइवर सीरीज के बाद हुई पहली रॉ में सैथ रॉलिंस ने हील टर्न के संकेत दिए। उन्होंने रॉ रोस्टर को सर्वाइवर सीरीज में हारने के लिए खूब सुनाया। इस सैगमेंट का अंत तब हुआ जब केविन ओवेंस ने आकर सैथ रॉलिंस को स्टनर मारा। मेन इवेंट में फिर इन दोनों का मुकाबला हुआ। ये मैच डिस्क्वालिफाई हो गया। क्योंकि AoP ने आकर केविन के ऊपर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 25 नवंबर 2019ऑफ एयर के बाद मैकइंटायर ने भी इसका फायदा उठाया। केविन ओवेंस को पहले पीटा और फिर फीन्ड को चुनौती दे डाली। दोनों के बीच स्टील केज मैच यहां पर देखने को मिला। हालांकि पहले एडवर्टाइजमेंट में द फीन्ड का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला था। लेकिन बाद में उनकी जगह मैकइंटायर को मौका दिया। इसका कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। सैथ रॉलिंस के ऊपर AoP ने भी हमला नहीं किया। जबकि फैंस सोच रहे थे कि केविन के बजाए सैथ पर हमला होगा। खैर मैकइंटायर और फीन्ड का मैच भी फैंस को काफी पसंद आया। Drew McIntyre is out again pic.twitter.com/ednezA6bNF— titus worldwide choppers (@GARDNERWINSHEW) November 26, 2019@WhatCultureWWE Raw goes off, cage goes on! Drew McIntyre vs the Fiend for the Blueniversal Championship! https://t.co/2o6Arr70N7— Fevin Kik (@fevinkik) November 26, 2019.@DMcIntyreWWE vs @WWEBrayWyatt in a cage on the #WWERaw dark match! Much better than the advertised match with @WWERollins! Thank you @WWE! #Fiend @davemeltzerWON pic.twitter.com/efmSQpQ6a5— Main Event Mark (@MainEventMark95) November 26, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं