WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) से बड़ा इस वक्त कोई भी कंपनी में सुपरस्टार नहीं है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ जे उसो (Jey Uso) को स्मैकडाउन (SmackDown) में देखा जा रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) की टीम बन चुकी हैं लेकिन अब इस लिस्ट में एक और रेसलर का नाम शामिल हो सकता है। WWE के ट्रायबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) को एक रेसलर ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस की WWE में बुरी हालत करने वाले रेसलर ने ट्रिपल एच से WrestleMania 37 में लड़ने की इच्छा जाहिर कीइस हफ्ते की SmackDown में अपोलो क्रूज को देखा गया था कि वो रोमन रेंस से कुछ सलाह ले रहे थे जब उनका बैकस्टेज सैगमेंट हुआ था। जिसके बाद से लग रहा था कि यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को एक और साथी मिलने वाला है। अब अपोलो क्रूज ने सोशल मीडिया पर इस बात का थोड़ा बहुत इशारा कर दिया है। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा#SmackDown pic.twitter.com/pjJV3Ev3Yn— Apollo (@WWEApollo) January 16, 2021पिछले हफ्ते SmackDown में इंटरकॉन्टिनेंटल मैच के दौरान अपोलो क्रूज ने बिग ई को मैच के वक्त चांटा मार दिया था और हील होने का सबूत दिया। इस हफ्ते अपोलो क्रूज का सैनी जेन के खिलाफ मैच में बेमानी करना इस बात को साफ कर रहा है कि अब वो हील बनने वाले हैं। अपोलो क्रूज अगर रोमन रेंस के साथ जुड़ जाते हैं तो उनके करियर के लिए अच्छा होगा। "Stay... You can learn from this."#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEApollo pic.twitter.com/mc3qoI4tcr— WWE (@WWE) January 16, 2021WWE SmackDown में हुआ रोमन रेंस के साथ बड़ा धोखाWWE Royal Rumble में रोमन रेंस का मैच एडम पीयर्स के खिलाफ होने वाला था जिसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन SmackDown में हुआ। हालांकि रोमन रेंस के साथ एडम पीयर्स ने चाल चल खुद को मैच से साइड कर लिया है। अब ये मैच केविन ओवेंस और रोमन रेंस का होने वाला है। ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे दरअसल, कॉन्ट्रैक्ट साइन के बाद एडम पीयर्स स्टेज तक चले गए और वहां जहां के ऐलान किया कि वो फिट नहीं है और ऑफिशियल होने के नाते अपना नाम मैच से हटा रहे हैं और दूसरे रेसलर को जगह दे रहे हैं। इतने में केविन ओवेंस आए और लास्ट मैन स्टैंडिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। अब 31 जनवरी (भारत में 1 फरवरी) को होने वाली Royal Rumble ओवेंस बनाम रेंस का मैच होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।