3 WWE सुपरस्टार्स जो अगली SmackDown में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं 

Image result for the rock vs john cena

अगले हफ्ते स्मैकडाउन का प्रीमियर फॉक्स पर होगा। कंपनी ब्लू ब्रांड में कुछ परिवर्तन कर रही है जो फॉक्स के चैनल पर दिखाए जाने वाले हैं। इससे ब्लू ब्रांड को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

इस बड़े इवेंट के लिए कंपनी ने कुछ मुक़ाबलों की घोषणा कर दी है। कोफी किंग्सटन अपनी डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। केविन ओवेंस, शेन मैकमैहन का सामना एक लैडर मैच में करेंगे जहां दोनों की नौकरी दाव पर होगी और जो उसमें हारेगा उसे WWE को छोड़कर जाना होगा। शो में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर का भी साशा बैंक्स और बेली के खिलाफ मैच होगा।

ये भी पढ़ें: ब्रॉन स्ट्रोमैन पर जानलेवा हमला करने के बाद द फीन्ड ने मांगी माफी

इस प्रीमियर में कई सुपरस्टार्स वापस आ सकते हैं जिन्होंने स्मैकडाउन को पहले बहुत फायदा करवाया है। इस आर्टिकल में ऐसे ही 3 सुपरस्टार्स के नाम जानेंगे।

#3 जॉन सीना

जॉन सीना निश्चित रूप से स्मैकडाउन का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपना डेब्यू मैच कर्ट एंगल के खिलाफ स्मैकडाउन में ही लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। आगे चलकर वह कंपनी का चेहरा बन गए और उन्हें रॉ में भेज में दिया गया। लेकिन फैंस को भूलना नहीं चाहिए कि सीना ने स्मैकडाउन में कई शानदार मुकाबले लड़े थे।

सीना WWE के फ्री एजेंट हैं और वह किसी भी ब्रांड में जाकर लड़ सकते हैं। लेकिन वह ज्यादा अच्छे स्मैकडाउन में ही लगते हैं। 16-बार के WWE चैंपियन आजकल हॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने में व्यस्त हैं लेकिन कंपनी उन्हें एक स्मैकडाउन एपिसोड के लिए बुला सकती है। सीना की आदत है कि वह ऐसे बड़े शोज़ में आते रहते हैं। अगर वह अगली स्मैकडाउन में आए तो ये शो का यादगार पल होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 रोंडा राउज़ी

पूर्व UFC चैंपियन रोंडा राउज़ी ने WWE में एक शानदार शुरुआत की थी। राउज़ी ने रेसलमेनिया 34 में डेब्यू किया जिसमें उन्होंने कर्ट एंगल के साथ मिलकर स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच को हराया। राउज़ी, एलेक्सा ब्लिस को हराकर WWE रॉ विमेंस चैंपियन बनीं। उन्होंने इस टाइटल को अप्रैल 2019 तक अपने पास बचा के रखा था। रेसलमेनिया में बैकी लिंच के खिलाफ अपना टाइटल हारने के बाद से ही रोंडा WWE में दिखाई नहीं दी हैं।

फैंस पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन के WWE में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शायद उन्हें लंबा इंतजार ना करना पड़े। ऐसी खबर सामने आई हैं कि राउज़ी फॉक्स पर होने वाले स्मैकडाउन प्रीमियर में आ सकती हैं। उन्होंने अबतक इस ब्रांड में मुकाबला नहीं लड़ा है लेकिन WWE अगले एक दिन के लिए उन्हें वापस ला सकती है।

ये भी पढ़ें: जॉन मॉरिसन के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते

#1 द रॉक

द रॉक को WWE में पिछले कुछ सालों से सिर्फ फैंस को सरप्राइज देने के लिए बुलाया जाता है। रॉक रेसलिंग और हॉलीवुड के जाने माने सितारों में से एक हैं। अब एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने फिल्मों को बनाना भी शुरू कर दिया है।

हॉलीवुड की सफलता और उनके समय की कमी के कारण वह WWE में लौट नहीं पा रहे हैं। हालांकि इतना कहा जा सकता है कि कुछ समय के लिए रॉक WWE में वापसी करेंगे। मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है कि ऐसा अगली स्मैकडाउन के दौरान हो सकता है।

पूर्व WWE चैंपियन स्मैकडाउन के एक बहुत बड़े सुपरस्टार थे। कुछ रेसलिंग फैंस का मानना है कि जितना रॉक ने WWE को आगे बढ़ाने में मदद की है उतनी किसी ने नहीं की। स्मैकडाउन पूरी तरह से बदलने जा रहा है और अगर रॉक आखिरी बार इस शो में नजर आएं तो सभी खुश हो जाएंगे।