जैसा की साफ हो चुका है कि सर्वाइवर सीरीज 2019 में डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन ब्रॉक लैसनर का सामना रे मिस्टीरियो के खिलाफ होने वाला है। इन दोनों की कहानी कुछ समय पहले शुरु हुई जब लैसनर ने मिस्टीरियो के बेटे डोमिनिक पर अटैक किया था।
ये भी पढ़ें: WWE Survivor Series में हुए ब्रॉक लैसनर के सभी मुकाबलों की लिस्ट
इसके बाद मिस्टीरियो फॉक्स पर हुए स्मैकडाउन के डेब्यू शो पर ब्रॉक के 9 साल पुराने दुश्मन केन वैलासकेज को लेकर आए। दोनों के बीच छोटी लड़ाई हुई। इसके बाद लैसनर और केन ने क्राउन ज्वेल में मैच लड़ा, जिसको लैसनर ने जीता लिया। जिसके बाद मिस्टीरियो ने चेयर से अटैक किया था।
स्मैकडाउन में लैसनर ने साफ किया था कि वो रॉ का हिस्सा बनने जा रहे हैं क्योंकि वो मिस्टीरियो से बदला लेना चाहते हैं। रॉ के दौरान मिस्टीरियो ने लैसनर पर फिर से अटैक करके सर्वाइवर सीरीज के लिए चैलैंज कर दिया। हम आपको उन 3 कारण के बारे में बता रहे हैं जिनके आधार पर मिस्टीरियो को चैंपियन बनना चाहिए।
लैजेंड के करियर का अहम मैच
![रॠमिसà¥à¤à¥à¤°à¤¿à¤¯à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/521d2-15732146308284-800.jpg 1920w)
रे मिस्टीरियो एक लैजेंड रेसलर्स हैं, किंग ऑफ 619 ने जबसे WWE में वापसी की उन्हें बड़ा पुश नहीं मिला है। उनको वापसी के बाद हमेशा से मिड कार्ड में रखा गया। कंपनी भी जानती है कि मिस्टीरियो की लोकप्रियता काफी है साथ ही वो बिजनेस के लिए कितने अच्छे हैं।
अगर WWE मिस्टीरियो को जीता देता है तो दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जिससे मिस्टीरियो टॉप कार्ड में आ जाएंगे जबकि बिजनेस में इजाफा होगा। साथ ही अगर मिस्टीरियो अब हार गए तो उनके लिए WWE में कुछ नहीं बचेगा। इसलिए कयास ये लगाया गया है कि मिस्टीरियो अपने फाइनल रन में टाइटल जीत लेंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
किसी ने मिस्टीरियो की जीत के बारे में सोचा नहीं होगा
![à¤à¤¸à¤¾ रिà¤à¤²à¥à¤ à¤à¤¿à¤¸à¥ नॠनहà¥à¤ हà¥à¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3699a-15732151598246-800.jpg 1920w)
अगर मिस्टीरियो सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लैसनर को हरा देंगे तो रेसलिंग वर्ल्ड में सबसे बड़ा उलटफेर होगा। लेकिन विंस मैकमैहन ने ये कर दिया तो लाखों -करोड़ों फैंस इस पल का गवाह बन जाएंगे। ये बात सभी जानते हैं कि विंस के रहते हुए WWE में कुछ भी हो सकता है।
ये इसलिए हो सकता है क्योंकि इस तरह की जीत के बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। क्योंकि लैसनर काफी ताकतवर हैं और उन्हें हराना काफी मुश्किल है। मिस्टीरियो की जीत से रॉ को फायदा हो सकता है और नई कहानियों का आगाज।
हालांकि अभी से इस मैच का अंत सोचा जा रहा है, माना जा रहा है कि बेल बजते ही लैसनर , मिस्टीरियो को एक एफ 5 मारेंगे और जीत दर्ज कर लेंगे। अगर मिस्टीरियो ने किसी तरह चैंपियनशिप अपने नाम कर ली तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
केन वैलासकेज की वापसी तक कहानी को आगे बढ़ाना
![à¤à¥à¤°à¤¾à¤à¤¨ à¤à¥à¤µà¥à¤² मà¥à¤ हà¥à¤ था मà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/d8e82-15732157863449-800.jpg 1920w)
क्राउन ज्वेल में ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज के बीच मुकाबले में क्या हुआ वो सबसे देखा। अपने पुराने दुश्मन को लैसनर ने आसानी से हरा दिया लेकिन केन वैलासकेज अपने हिसाब को बराबर जरुर करना चाहेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि ये एक खाली जगह को भरने वाला फ्यूड है। जिससे वैलासकेज फिर से वापसी करे और लैसनर के साथ मामले को आगे बड़ा सके। अगर मिस्टीरियो चैंपियन बन जाते हैं तो आने वाले दिनों में लैसनर का भयानक रुप मिस्टीरियो पर दिख सकता है और उनको बचाने के लिए वैलासकेज वापसी कर सकते हैं। जिससे उनका मैच रॉयल रंबल में हो सकता है। खैर, अब देखना होगा कि मिस्टीरियो और लैसनर के मैच में क्या होता है।