गोल्डबर्ग(Goldberg) ने रेड ब्रांड में वापसी कर सभी को चौंका दिया है। गोल्डबर्ग ने मेन इवेंट के बाद वापसी कर ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया है। अब गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला रॉयल रंबल(Royal Rumble) में होगा। यह भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो कभी भी Royal Rumble मैच में एलिमिनेट नहीं हुएगोल्डबर्ग की वापसी पर टी-बार का बड़ा बयानगोल्डबर्ग की वापसी पर रेट्रीब्यूशन के सदस्य टी-बार ने तंज कसा है। गोल्डबर्ग की वापसी से फैंस खुश नहीं है। टी-बार भी इस चीज से खुश नहीं है और उन्होंने उनकी वापसी पर ट्वीट किया है। ट्विटर पर टी-बार ने फैंस से कहा कि अगर वो रेट्रीब्यूशन के द्वारा गोल्डबर्ग को मारते हुए देखना चाहते हैं तो रीट्वीट करें। टी-बार ने चुनौती गोल्डबर्ग को एक तरह से दी है।RT this if you want to see #RETRIBUTION destroy Goldberg.— T-BAR (@TBARRetribution) January 5, 2021दरअसल मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और कीथ ली के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मैच हुआ। इस मैच में ड्रू मैकइंटायर ने जीत हासिल कर WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। मैच के बाद मैकइंटायर जैसे ही कुछ बोलने लगे तो गोल्डबर्ग ने एंट्री कर ली। पहले गोल्डबर्ग ने ड्रू मैकइंटायर की तारीफ की। और इसके बाद कहा कि उन्हें दिग्गजों की इज्जत करना नहीं आता है।यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 11 सुपरस्टार्स और उनके बच्चों की तस्वीरें: रोमन रेंस समेत दिग्गजों के बच्चे कैसे दिखते हैं? गोल्डबर्ग ने बाद में Royal Rumble के लिए ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे दी। यहां तक की दोनों के बीच बहस भी हुई। इस दौरान गोल्डबर्ग ने मैकइंटायर को धक्का दे दिया। गोल्डबर्ग की वापसी होगी ये किसी को पता नहीं था। पिछले दो साल से फैंस की तरफ से नकारात्मक रिएक्शन गोल्डबर्ग के लिए मिला है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ट्विटर पर फैंस ने जमकर भड़ास निकाली है।टी-बार ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने रेट्रीब्यूशन की तरफ से चुनौती पेश कर दी है। अब ड्रू मैकइंटायर का सामना बड़े इवेंट में गोल्डबर्ग साथ होगा ये बात तय हो गई है। फैंस इस मैच में ड्रू मैकइंटायर की जीत चाहते हैं। अगर गोल्डबर्ग जीत जाते हैं तो फिर फैंस का गुस्सा एक बार फिर फूटेगा। अब अगले हफ्ते से रेड ब्रांड में और भी बवाल होगा। गोल्डबर्ग फिर से नजर आएंगे। और इस बार कुछ नई चीजें देखने को मिल सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।