Raw के एपिसोड में रेट्रीब्यूशन का शॉकिंग सैगमेंट देखने को मिला। दरअसल, द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस ने Raw की शुरुआत की थी। इस दौरान रेट्रीब्यूशन ने वहां एंट्री की और दोनों सुपरस्टार्स को घेर लिया। रेट्रीब्यूशन अटैक करने की वाला था लेकिन द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस वहां से गायब हो गए। इसके बाद द हर्ट बिजनेस की एंट्री हुई और उनका सामना रेट्रीब्यूशन से हुआ। इस मुकाबले में शानदार एक्शन देखने को मिला और अंत में रेट्रीब्यूशन के टी-बार ने लैश्ले के सबमिशन पर टैपआउट कर दिया। मैच के तुरंत बाद द फीन्ड ने एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले रेट्रीब्यूशन के लीडर अली पर हमला किया। इसके बाद बाकी सदस्यों पर भी उन्होंने जबरदस्त हमला किया। The Truth Will Be Heard @TBARRetribution @RETRIBUTIONMACE @SlapJackRTRBTN @ReckoningRTRBTN pic.twitter.com/IQabyIrTJP— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) October 20, 2020ये भी पढ़ें:- 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई बाद में सिस्टर एबीगेल का उपयोग देखने को मिला। दरअसल, द फीन्ड ने पहले स्लैपजैक और मेस पर हमला किया और फिर उन्होंने टी-बार पर अपना फिनिशर लगाया। इस दौरान हर्ट बिजनेस दूर थे। हर्ट बिजनेस और द फीन्ड एक-दूसरे को घूरने लगे। कुछ ही समय बाद रेट्रीब्यूशन के मुख्य सदस्य टी-बार ने एक ट्वीट किया और यहां पर उन्होंने Raw में वायट द्वारा हुए हमले पर उन्हें चेतावनी दी। Raw में रेट्रीब्यूशन के लिए द फीन्ड को पछाड़ना आसान नहीं होगाद फीन्ड वर्तमान में WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि उन्होंने काफी मार खाई है लेकिन उन्हें इसका कोई असर नहीं हुआ है। अब वायट और ब्लिस की जोड़ी रेट्रीब्यूशन को निशाना बना रही हैं। ऐसे में दोनों ओर से स्टोरीलाइन काफी ज्यादा रोचक रहने वाली हैं। रेट्रीब्यूशन का मुख्य लक्ष्य असल में WWE में तबाही मचाना है। द हर्ट बिजनेस से मिली हार और वायट के हमले ने बता दिया है कि उनके लिए ये आसान नहीं होगा। WWE काफी जबरदस्त स्टोरीलाइन दिखा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि फैंस इसके चलते Raw की और जरूर आकर्षित होंगे। ये भी पढ़ें:- WWE Raw, Twitter Reactions: Hell In a Cell से पहले हुए रॉ के आखिरी एपिसोड ने फैंस को किया निराश, ट्विटर पर फूटा गुस्सा