रेसलिंग में इतिहास रचने वाले चैंपियन ने WWE में नई ब्लॉकबस्टर फीमेल Bloodline बनाने के दिए संकेत, क्या Roman Reigns के फैक्शन का होगा अंत?

WWE
क्या WWE में नई ब्लडलाइन की शुरूआत होगी? (Photo: WWE.com)

New The Bloodline Tease WWE: इतिहास रचने वालीं चैंपियन ताहिने टोंगा (Taahine Tonga) ने WWE टीवी पर नई फीमेल ब्लडलाइन बनाने के संकेत दिए हैं। शायद इस बात से आप भी चौंक जाएंगे।

Ad

ताहिने को तालावौ टोंगा के साथ द टोंगा ट्विंस के हिस्से के रूप में जाना जाता है। दोनों को रिकिशी द्वारा ट्रेनिंग दी गई थी। दोनों ने विमेंस रेसलिंग में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीतने वाली इतिहास की पहली टोंगन महिला रेसलर्स बनकर दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। WOW छोड़ने के बाद दोनों फ्री-एजेंट बन गईं हैं। कई फैंस का मानना है कि अब इनका WWE में आना तय है।

ताहिने टोंगा ने हाल ही में X पर एक ब्लॉकबस्टर चीज टीज की। ताहिने ने WWE में मौजूदा ब्लडलाइन के अंत के साथ इस ग्रुप का फीमेल वर्जन शुरू करने के संकेत दिए। यानी WWE में फीमेल की नई ब्लडलाइन शुरू हो सकती है। ये बात कहकर उन्होंने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। आप उनकी पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

Ad

WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। इसके बाद से द ब्लडलाइन में कई चीजें बदल गई हैं। सोलो सिकोआ इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले जिमी उसो को फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखाया था। इस ग्रुप को टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ज्वाइन कर चुके हैं।

WWE Smackdown के शो में पॉल हेमन के ऊपर हुआ अटैक

Smackdown का पिछले हफ्ते का एपिसोड भी जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में ब्लडलाइन एक्नॉलेज सेरेमनी का आयोजन हुआ। पॉल हेमन ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसके बाद सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन की हालत खराब कर दी। हेमन को स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया।

हेमन के ऊपर हुए अटैक के बाद रेंस की वापसी की अटकलें भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वो बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर स्टोरी में और भी मजा आएगा। उधर Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications